कवर्धा न्यूज़ -प्रभारी की बैठक चिटफंड के आरोपियों पर शिकंजा तथा स्थायी : जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान पर जोर, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में समीक्षा बैठक संपन्न।
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Wed, Apr 1, 2026 / Post views : 177
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल ने लिया थाना प्रभारी की बैठक चिटफंड के आरोपियों पर शिकंजा तथा स्थायी वारंट तामिली में तेजी के निर्देश।
जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान पर जोर, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में समीक्षा बैठक संपन्न।
पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में
आज दिनांक -01.04.2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में चिटफंड के प्रकरण, स्थायी वारंटी एवं प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण के संबंध में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
उक्त बैठक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल द्वारा ली गई, जिसमें उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री आशीष शुक्ला, निरीक्षक विमल लवानिया, योगेश कश्यप, लालमन साव, डी.सी.बी. प्रभारी सउनि सफीक कुरैशी, प्र.आर. लोकेश शर्मा, शिकायत शाखा प्र.आर. एवन नेताम एवं हेमंत ठाकुर उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा चिटफंड से संबंधित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देशित किया कि ऐसे मामलों में संलिप्त आरोपियों का शीघ्र पता लगाकर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
माननीय न्यायालय द्वारा जारी स्थायी वारंट की अधिकतम तामिली सुनिश्चित करने के लिए विशेष टीम गठित कर लगातार अभियान चलाने के निर्देश दिए गए, ताकि आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा सके जिससे दोषियों पर सख्त कार्यवाही हो।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने यह भी निर्देशित किया कि पुलिस के पास प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण किया जाए, जिससे आम जनता को समय पर न्याय मिल सके व कबीरधाम पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं नागरिकों को बेहतर सेवा प्रदान करने के दिशा में निरंतर प्रयास किए जा सके
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन