मुंगेली न्यूज़ - हथकेरा धान संग्रहण केंद्र का कलेक्टर ने किया निरीक्षण : धान का उठाव शीघ्र सुनिश्चित करें, शासन को नुकसान न हो - कलेक्टर
जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)
समाचार
धान का उठाव शीघ्र सुनिश्चित करें, शासन को नुकसान न हो - कलेक्टर
हथकेरा धान संग्रहण केंद्र का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
मुंगेली, 11 जून 2025// कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने आज पथरिया विकासखंड अंतर्गत हथकेरा धान संग्रहण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि केंद्र में शेष बचे 50 स्टैक धान का शीघ्रता से उठाव सुनिश्चित किया जाए तथा केंद्र को पूरी तरह खाली कर लिया जाए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि बारिश पूर्व धान का उठाव कराना अत्यंत आवश्यक है, जिससे धान की भीगने की संभावना समाप्त हो सके और शासन को किसी प्रकार की हानि न हो। उन्होंने केंद्र प्रभारी को चेतावनी दी कि एक भी बोरा धान भीगना नहीं चाहिए, इसके लिए डेली मॉनिटरिंग अनिवार्य है। इसके साथ ही उन्होंने एसडीएम को प्रतिदिन निगरानी करने, संग्रहण केंद्र से धान के सुगम परिवहन हेतु सड़क निर्माण कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि स्थानीय मिलर्स की बैठक आयोजित कर प्रत्येक मिलर्स को कम से कम 2-2 स्टैक का धान उठाव करने के लिए निर्देशित किया जाए। उन्होंने कहा कि मिलर्स की सक्रिय भागीदारी से ही समयसीमा में उठाव कार्य पूर्ण हो सकता है। जिले में धान संग्रहण कार्य को पूरी पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ सम्पन्न कराना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इस अवसर अपर कलेक्टर श्री गिरधारी लाल यादव, पथरिया एसडीएम श्री अजय शतरंज, जिला विपणन अधिकारी श्री मनोज यादव, संग्रहण केंद्र प्रभारी और ग्राम पंचायत हथकेरा के सरपंच मौजूद रहे।
क्रमांक//06-53// सुजीत कुमार सिंह//चंद्राकर//फोटो
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन