Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

अधिकारियों ने कहाः- लाईनमैन विद्युत व्यवस्था की रीढ़ होते हैं : लाईनमैन दिवस पर उत्कृष्ट कर्मचारियों का हुआ सम्मान

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Thu, Mar 6, 2025 / Post views : 179

लाईनमैन दिवस पर उत्कृष्ट कर्मचारियों का हुआ सम्मान

अधिकारियों ने कहाः- लाईनमैन विद्युत व्यवस्था की रीढ़ होते हैं

कवर्धा, 06 मार्च 2025। कवर्धा वृत्त के अंतर्गत कवर्धा जोन कार्यालय परिसर में आज लाईनमैन दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री घोष, अधीक्षण अभियंता की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में श्री फ्लोरा, श्री विष्णु देवांगन, श्री उइके, श्री आर्या सहित कवर्धा संभाग के समस्त कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता एवं लाईन कर्मचारी उपस्थित रहे।

लाईनमैन दिवस के इस विशेष आयोजन में विद्युत व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले लाईन कर्मचारियों के समर्पण, मेहनत और उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि लाईनमैन विद्युत व्यवस्था की रीढ़ होते हैं, जो कठिन परिस्थितियों में भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हैं।

मुख्य अतिथि श्री घोष ने अपने संबोधन में कहा कि लाईन कर्मचारियों का कार्य अत्यंत चुनौतीपूर्ण और जोखिम भरा होता है, फिर भी वे अपनी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ आमजन को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने में सदैव तत्पर रहते हैं। उन्होंने सभी सम्मानित कर्मचारियों को बधाई दी और भविष्य में भी इसी लगन के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता श्री फ्लोरा, श्री विष्णु देवांगन, श्री उइके, श्री आर्या ने भी अपने विचार व्यक्त किए और कर्मचारियों की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में सम्मानित कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

लाईनमैन दिवस का यह आयोजन कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने तथा उनके महत्वपूर्ण योगदान को पहचानने की दिशा में एक सराहनीय पहल रही। इस अवसर पर श्री रंजीत घोष अधीक्षण अभियंता (वृत्त) कवर्धा, श्री जी.एस. फ्लोरा कार्यपालन अभियंता कवर्धा संभाग, श्री के.एल. उइके कार्यपालन अभियंता परियोजना संभाग, श्री विष्णु देवांगन कार्यपालन अभियंता सतर्कता संभाग कवर्धा, श्री एम.के.आर्या कार्यपालन अभियंता एस.टी.एम.संभाग कवर्धा उपस्थित थे।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement