Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

08 विद्यालयों को मिला 04 व 05 रेटिंग : स्वच्छ और हरित विद्यालय रेटिंग में जिले का शानदार प्रदर्शन 08 विद्यालयों को मिला 04 व 05 रेटिंग

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Fri, Mar 27, 2026 / Post views : 138

जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)

समाचार

स्वच्छ और हरित विद्यालय रेटिंग में जिले का शानदार प्रदर्शन

08 विद्यालयों को मिला 04 व 05 रेटिंग

मुंगेली, 27 मार्च 2026// शिक्षा के साथ-साथ स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में जिले ने एक नई पहचान बनाई है। भारत सरकार के शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा आयोजित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग 2025-26 के अंतर्गत मुंगेली जिले के विद्यालयों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है। यह उपलब्धि न केवल शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता को दर्शाती है, बल्कि विद्यार्थियों में स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता के सफल प्रयासों का प्रमाण भी है। जिले के लगभग 1100 विद्यालयों ने इस प्रतिष्ठित रेटिंग प्रक्रिया में भाग लिया, जिनमें से 911 विद्यालयों ने स्व-मूल्यांकन पूर्ण किया। इस प्रक्रिया में विद्यालयों का मूल्यांकन 60 बिंदुओं पर किया गया, जिसमें स्वच्छ पेयजल, शौचालय व्यवस्था, हाथ धोने की सुविधा, संचालन एवं रखरखाव, व्यवहार परिवर्तन तथा ‘मिशन लाइफ’ गतिविधियाँ प्रमुख रही हैं। इन सभी मानकों पर विद्यालयों को 01 से 05 स्टार तक रेटिंग प्रदान की गई।

विशेष रूप से 692 विद्यालयों ने तीन, चार और पांच स्टार रेटिंग प्राप्त कर जिले की छवि को सुदृढ़ किया। इनमें से 119 विद्यालयों को जिला स्तर पर चार एवं पांच स्टार श्रेणी में चयनित किया गया, जिनका भौतिक सत्यापन विशेषज्ञ टीम द्वारा किया गया। सत्यापन के उपरांत 80 विद्यालयों को पात्र घोषित किया गया, जिनमें से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 08 विद्यालयों का चयन राज्य स्तर पर नामांकन हेतु किया गया। जिले के ये 08 विद्यालय ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों से हैं। इनमें शासकीय विद्यालयों के साथ नवोदय विद्यालय भी शामिल है, जो यह दर्शाता है कि संसाधनों के समुचित उपयोग और समर्पित प्रयासों से हर स्तर पर उत्कृष्टता प्राप्त की जा सकती है। इन विद्यालयों ने स्वच्छता को केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक आदत के रूप में अपनाया है। छात्र-छात्राओं में नियमित हाथ धोने की आदत, स्वच्छ परिसर, हरित वातावरण और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।

कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार एवं जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय के मार्गदर्शन में जिला स्तर पर गठित समिति ने पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ चयन प्रक्रिया को पूर्ण किया। इस सफलता के पीछे जिला प्रशासन, शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों का सामूहिक प्रयास है। स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग केवल एक प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि एक सतत प्रक्रिया है, जो बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करती है। मुंगेली जिले के ये विद्यालय अब अन्य स्कूलों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी श्री एल.पी.डाहिरे ने कहा कि आने वाले समय में यह अपेक्षा की जा रही है कि जिले के और भी विद्यालय इस दिशा में आगे बढ़ेंगे और स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरित भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement