Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - धान खरीदी में 70 लाख से अधिक की हेराफेरी का खुलासा, खरी : धान खरीदी में 70 लाख से अधिक की हेराफेरी का खुलासा, खरीदी प्रभारी गिरफ्तार

प्रेस विज्ञप्ति

कबीरधाम पुलिस

धान खरीदी में 70 लाख से अधिक की हेराफेरी का खुलासा, खरीदी प्रभारी गिरफ्तार

जिला कबीरधाम

दिनांक: 26.03.2026

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल के निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के पर्यवेक्षण में कबीरधाम पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए थाना कुण्डा क्षेत्र अंतर्गत धान खरीदी केन्द्र पेण्ड्रीकला में हुए 70,43,200 रुपये के गबन/हेराफेरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

मामले में प्रार्थी राजेन्द्र कुमार डाहिरे, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक राजनांदगांव शाखा कुण्डा द्वारा लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई थी। शिकायत के अनुसार विपणन वर्ष 2025-26 में सेवा सहकारी समिति मर्यादित अंतर्गत धान उपार्जन केन्द्र पेण्ड्रीकला का निरीक्षण कलेक्टर खाद्य शाखा कबीरधाम के आदेश पर गठित जांच दल द्वारा किया गया।

जांच में पाया गया कि दिनांक 12.01.2026 की स्थिति में कुल 23319.20 क्विंटल धान की खरीदी दर्ज थी, जिसमें से 3880 क्विंटल धान का उठाव हो चुका था तथा शेष 19439.20 क्विंटल धान केन्द्र में उपलब्ध होना चाहिए था। किन्तु भौतिक सत्यापन में मात्र 17167.20 क्विंटल धान ही पाया गया, जिससे 2272.00 क्विंटल धान की कमी सामने आई। उक्त कमी की शासकीय मूल्य राशि 70,43,200 रुपये आंकी गई।

जांच प्रतिवेदन में स्पष्ट हुआ कि धान खरीदी प्रभारी विवेक चंद्राकर द्वारा तौल पत्रक एवं रजिस्टर में कुटरचना कर धान की हेराफेरी की गई तथा अमानत में खयानत करते हुए शासन को आर्थिक क्षति पहुँचाई गई।

प्रकरण में थाना कुण्डा में अपराध क्रमांक 15/2026 धारा 316(3), 316(5), 318(4), 336(3), 338, 340 भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्रार्थी, गवाहों एवं जांच दल के सदस्यों के कथन लिए गए तथा साक्ष्य संकलित किए गए।

पूछताछ में आरोपी द्वारा धान खरीदी के दौरान रिकॉर्ड में हेराफेरी करना स्वीकार किया गया, जिससे शासन को भारी आर्थिक नुकसान हुआ।

थाना प्रभारी कुण्डा निरीक्षक विमल लावनिया के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी विवेक चंद्राकर की पतासाजी कर दिनांक 26.03.2026 को गिरफ्तार किया गया एवं न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक जयराम यादव, प्रधान आरक्षक मुकेश राजपूत, संजय मरावी, जयंती पटेल एवं जेठूराम साहू का विशेष योगदान रहा।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement