Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

निःशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन 6 मार्च को आयुर्वेद, होम्योपैथी : निःशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन 6 मार्च को आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं योग विशेषज्ञों की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Wed, Mar 5, 2025 / Post views : 158

निःशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन 6 मार्च को

आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं योग विशेषज्ञों की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी

कवर्धा, 05 मार्च 2025। जिले में आयुष चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने और नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से विशाल निःशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 6 मार्च 2025, गुरुवार को जिला सत्र न्यायालय कवर्धा के सामने स्थित आयुष पालीक्लीनिक में सुबह 10ः00 बजे से शाम 4ः00 बजे तक आयोजित होगा।

जिला आयुष अधिकारी डॉ. संजय कुमार श्रीवास्तव और शिविर प्रभारी डॉ. कमलेश कुमार वर्मा ने आमजन से इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह शिविर लोगों को प्राकृतिक और परंपरागत चिकित्सा पद्धतियों से लाभान्वित करने का एक सुनहरा अवसर है।

शिविर में निःशुल्क परामर्श और औषधियों के वितरण के साथ-साथ, नागरिकों को स्वास्थ्यप्रद जीवनशैली अपनाने हेतु प्रेरित भी किया जाएगा। जिला आयुष विभाग द्वारा आयोजित इस शिविर में सभी नागरिकों को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। शिविर में आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं योग चिकित्सा पद्धति के विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित रहेंगे, जो रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे और निःशुल्क औषधियों का वितरण किया जाएगा। साथ ही, नागरिकों को आयुष चिकित्सा से जुड़े विभिन्न स्वास्थ्यवर्धक नियमों एवं जीवनशैली संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी जाएंगी।

स्वास्थ्य और जीवनशैली पर विशेष जानकारी

शिविर में रोगियों को दिनचर्या, रात्रिचर्या, ऋतुचर्या, सदव्रत, भोजन व्यवस्था, योग एवं स्वस्थ वृत्त के महत्व के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। इसके अलावा, विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा काय चिकित्सा (मेडिसिन), स्वस्थ्यवृत्त (जीवनशैली), शल्य चिकित्सा (सर्जरी) से संबंधित परामर्श भी प्रदान किए जाएंगे।

जिलेभर के आयुष चिकित्सक रहेंगे उपस्थित

इस शिविर में जिलेभर के अनुभवी आयुर्वेद, होम्योपैथी और योग चिकित्सा विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे। नागरिकों को योग और प्राकृतिक चिकित्सा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी जाएंगी, जिससे वे अपनी दिनचर्या को स्वास्थ्यवर्धक बना सकें।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement