जांजगीर चाम्पा-निःशुल्क बायोनिक हाथ हेतु राज्य स्तरीय मापन शिविर का हो : समाज कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ के सहयोग से निःशुल्क बायोनिक हाथ हेतु राज्य स्तरीय मापन शिविर का होगा आयोजन
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Fri, Feb 20, 2026 / Post views : 198
समाचार
समाज कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ के सहयोग से निःशुल्क बायोनिक हाथ हेतु राज्य स्तरीय मापन शिविर का होगा आयोजन
जांजगीर-चांपा 20 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग के सहयोग से इनाली फाउंडेशन द्वारा राज्य के अस्थि बाधित दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम हाथ (बायोनिक हाथ) प्रदाय किए जाने हेतु राज्य स्तरीय मापन शिविर का आयोजन ठाकुर मेरिज पैलेस, वोलफोर्ट सिटी के सामने रायपुर में किया जा रहा है।
उप संचालक समाज कल्याण विभाग ने बताया कि शिविर में जिला जांजगीर-चांपा के अस्थि बाधित दिव्यांग जनों को 23 फरवरी 2026 को सम्मिलित कराए जाने हेतु समाज कल्याण विभाग, जिला जांजगीर-चांपा द्वारा निःशुल्क आवागमन की व्यवस्था की गई है। ऐसे दिव्यांगजन जिनका हाथ कोहनी के नीचे से कटा हुआ है, वे शिविर में भाग लेकर निःशुल्क बायोनिक हाथ बनवा सकते हैं। शिविर में शामिल होने के इच्छुक दिव्यांगजन अपना दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं एक पासपोर्ट साइज फोटो के साथ 22 फरवरी 2026 तक श्री राजेश देवांगन, परिवीक्षा अधिकारी (मो. 9770161336) एवं श्री रवि देवांगन, कंप्यूटर ऑपरेटर (मो. 7000021675), समाज कल्याण विभाग, जिला जांजगीर-चांपा से संपर्क कर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन