Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

मुंगेली न्यूज़ - वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े मुख्यमंत्री : सुशासन दिवस : बरेला में 19.95 लाख की लागत से निर्मित अटल परिसर एवं मूर्ति का वर्चुअल लोकार्पण

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Fri, Dec 26, 2025 / Post views : 156

जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)

समाचार

सुशासन दिवस : बरेला में 19.95 लाख की लागत से निर्मित अटल परिसर एवं मूर्ति का वर्चुअल लोकार्पण

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े मुख्यमंत्री

मुंगेली, 25 दिसंबर 2025//

भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर सुशासन दिवस के रूप में जिले में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में नगर पंचायत बरेला में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा एवं अटल परिसर का वर्चुअल लोकार्पण किया गया। रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

नगर पंचायत बरेला में हाई स्कूल के समीप आयोजित भव्य कार्यक्रम में 19 लाख 95 हजार रुपये की लागत से निर्मित अटल परिसर एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की मूर्ति का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार, जिला पंचायत मुंगेली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पांडेय, नगर पंचायत बरेला के अध्यक्ष श्री नरेश पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को नमन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी अपने नाम की तरह विचारों और निर्णयों में भी अटल थे। उन्होंने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया और भारत की आवाज को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूती से स्थापित किया। विधायक मोहले ने कहा कि अटल जी का जीवन और नेतृत्व आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए आम नागरिकों से अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।

कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन, उनके विचार और काव्य रचनाएं आज भी समाज को प्रेरित करती हैं। उन्होंने कहा कि अटल जी की कविताओं में राष्ट्रप्रेम, संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों की स्पष्ट झलक मिलती है। कलेक्टर ने बताया कि 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस को “सुशासन दिवस” के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी कई महत्वपूर्ण योजनाएं अटल जी के कार्यकाल की देन हैं, जिनसे ग्रामीण भारत को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा गया।

नगर पंचायत बरेला के अध्यक्ष श्री नरेश पटेल ने सभी उपस्थितजनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी ने शिक्षा सहित अनेक क्षेत्रों में दूरदर्शी सोच के साथ कार्य किया। उन्होंने अटल जी की प्रसिद्ध पंक्तियों “कदम मिलाकर चलना होगा” का उल्लेख करते हुए आपसी सहयोग और समन्वय के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा बच्चों को चॉकलेट भेंट कर खुशियां साझा की गईं। इस अवसर पर एसडीएम श्री अजय शतरंज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति, सुशासन और विकास के संदेश के साथ अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement