Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: 02 अक्टूबर को जिले के सभी ग्राम पंचायत एवं आश्रित ग्रामों में होगी ग्राम सभा

02 अक्टूबर को जिले के सभी ग्राम पंचायत एवं आश्रित ग्रामों में होगी ग्राम सभा

ग्राम सभा में होगी ग्रामीणों की चर्चा, जल जीवन मिशन सहित अनेक विषयों पर ग्रामीण रखेंगे अपनी बात

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विशेष ग्राम सभा की तैयारियों के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

लोक सेवा न्यूज़ 24 सम्पादक - दिग्वेंद्र गुप्ता

कवर्धा, 02 जुलाई 2024। जिले के सभी ग्राम पंचायत और उसके आश्रित ग्रामों में 02 अक्टूबर को ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभा में ग्रामीण आपस में बैठकर शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा करेंगे एवं अपनी सुझाव देंगे। इसी क्रम में ग्राम सभा के लिए विभिन्न बिंदुओं का निर्धारण किया गया है जिसमें ग्रामीण सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करेंगे। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने आज समय सीमा की बैठक में 2 अक्टूबर को ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले ग्राम सभा की तैयारियों एवं ग्राम सभा के लिए जारी दिशा-निर्देशों की समीक्षा की। कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ को जिले के सभी ग्राम पंचायतां में आयाजित होने वाले विशेष ग्राम सभा आयोजन कराने तथा ग्राम सभा में ग्रामीण आपस में बैठकर शासन द्वारा चलाए जा रहे हैं विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा करेंगे एवं अपनी सुझाव के लिए आमंत्रित करने के निर्देश दिए। उन्होने जिले के सभी जनपद पंचायत सीईओ को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस ग्राम सभा में जल जीवन मिशन महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना खाद्यान्न वितरण स्वच्छता वित्तीय वर्ष 2025-24 के ग्राम विकास योजना तंबाकू मुक्त ग्राम पंचायत सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन पंचायती एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार 23 जनवरी 14 अप्रैल 20 अगस्त और 2 अक्टूबर को अनिवार्य ग्राम सभा का आयोजन किया जाना है। इसी क्रम में कबीरधाम जिले के सभी ग्राम पंचायत और उनके आश्रित ग्रामों में ग्राम सभा का आयोजन होगा, जिसमें केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं पर ग्रामीण अपने सुझाव एवं विचार रखते हुए प्रस्ताव पारित करेंगे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम श्री संदीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों को ग्राम सभा के लिए पूर्व से ही निर्देश जारी कर दिया गया है। बैठक में चर्चा किए जाने वाले विषयों को रखा गया है। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर अन्य जरूरी विषयों पर ग्रामीण ग्राम सभा में अपने सुझाव एवं मांग रखेंगे।

ग्राम सभा में प्रमुखता से जिस विषय पर होगी चर्चा......

प्रमुख रूप से जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले के सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छ पेयजल के लिए पाइपलाइन के माध्यम से प्रत्येक घरों में नल कनेक्शन प्रदाय किए जा रहे हैं। स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सहित योजना का लाभ सभी ग्रामीणों को समय पर मिले। निर्माण कार्य के दौरान पाइप लाइन विस्तार के लिए खोदे गए सड़कों का पुनःमरम्मत एवं सभी गड्ढो को जल्दी पाटने की मांग निर्माण एजेंसी से कराने जैसे प्रमुख विषयों पर ग्रामीण अपने सुझाव एवं मांग रखते हुए प्रस्ताव पारित करेंगे।

ग्राम पंचायत के विगत तिमाही के आय व्यय समीक्षा

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत ग्रामीण परिवारों द्वारा रोजगार की मांग तथा उपलब्ध कराए गए रोजगार की स्थिति। सामाजिक सहभागिता कार्यक्रम अंतर्गत संचालित पेंशन योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण और हितग्राहियों का सत्यापन। जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन से संबंधित सहित अन्य विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement