Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - तैयारियों का आईजी श्री अभिषेक शांडिल्य ने किया निरीक्ष : भोरमदेव में मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय पर्यटन मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का आईजी श्री अभिषेक शांडिल्य ने

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Wed, Dec 31, 2025 / Post views : 214

भोरमदेव में मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय पर्यटन मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का आईजी श्री अभिषेक शांडिल्य ने किया निरीक्षण

01 जनवरी 2025 को भोरमदेव में आयोजित होने वाले माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं माननीय केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनज़र आज पुलिस महानिरीक्षक श्री अभिषेक शांडिल्य ने कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक श्री शांडिल्य ने भोरमदेव कार्यक्रम स्थल पर की जा रही समस्त प्रशासनिक, सुरक्षा एवं व्यवस्थागत तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने हेलीपैड, सभा स्थल, आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, मंच व्यवस्था, विद्युत, पेयजल, स्वच्छता तथा आपातकालीन सेवाओं से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस महानिरीक्षक श्री शांडिल्य ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यक्रम के दौरान वीआईपी सुरक्षा, आम नागरिकों की सुविधा तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने पुलिस बल की तैनाती, निगरानी व्यवस्था तथा आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने हेतु वैकल्पिक योजनाओं की भी समीक्षा की।

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने कार्यक्रम की प्रशासनिक तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन द्वारा सभी विभागों के समन्वय से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा यातायात और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि माननीय अतिथियों के आगमन से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएंगी।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement