मूँगेली न्यूज़-ऊर्जा संरक्षण सप्ताह में मुंगेली के विद्यार्थियों ने ली : ऊर्जा संरक्षण सप्ताह में मुंगेली के विद्यार्थियों ने ली ऊर्जा बचत की शपथ
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Wed, Dec 31, 2025 / Post views : 251
जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)
समाचार
ऊर्जा संरक्षण सप्ताह में मुंगेली के विद्यार्थियों ने ली ऊर्जा बचत की शपथ
मुंगेली 31 दिसंबर 2205// ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के अवसर पर क्रेडा द्वारा रजत जयंती वर्ष के अंतर्गत प्रदेशभर में ऊर्जा संरक्षण हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। जिले भर में ऊर्जा बचत एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस कड़ी में जिले के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं तथा शैक्षणिक स्टाफ ने ऊर्जा संरक्षण की शपथ लेकर देश को हरित ऊर्जा से समृद्ध राष्ट्र बनाने में सहयोग का संकल्प लिया।
शपथ कार्यक्रम का आयोजन नवीन कन्या महाविद्यालय मुंगेली, जे.पी. मिश्र महाविद्यालय मुंगेली तथा शासकीय महाविद्यालय सरगांव में किया गया। वहीं लोरमी विकासखंड के शासकीय विद्यालय डोंगरिया, गोंडवाही, झाफल, चंदपुर, बरमपुर, खपरिखुर्द, चंदेली, सारधा, पटरीकापा एवं शासकीय सेजेस लोरमी में भी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकीय स्टाफ द्वारा ऊर्जा संरक्षण की शपथ ली गई। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को दैनिक जीवन में ऊर्जा की बचत, नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग तथा पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। इस अभियान में लोरमी विकासखंड की खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती मनीषा पाटले सहित शासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं स्टाफ शामिल हुए।
क्रमांक//12-159 सुजीत कुमार सिंह फोटो
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन