Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: पंडरिया में जादू टोना के शक में मां बाप ने की बेटा बहू की पिटाई, अस्पताल में भर्ती, एसपी ऑफिस का घेराव 

Admin / Fri, Sep 20, 2024 / Post views : 205

पंडरिया में जादू टोना के शक में मां बाप ने की बेटा बहू की पिटाई, अस्पताल में भर्ती, एसपी ऑफिस का घेराव 

लोक सेवा न्यूज़ 24 संपादक - दिग्वेंद्र गुप्ता

कवर्धा: कबीरधाम के पंडरिया थाना अंतर्गत लालपुर खूर्द में घर के लोगों ने बेटे और बहू की इतनी पिटाई की कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. घटना 15 सितंबर की है. पीड़ित पति पत्नी के मुताबिक घर में माता पिता, दो भाई और भाभियों ने उन पर जादू टोना करने का आरोप लगाते हुए लाठी डंडे से पिटाई की. आसपास के ग्रामीणों ने दोनों पीड़ितों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. पीड़ित पति पत्नी ने पुलिस पर भी कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है. माता पिता ने क्यों की बेटा बहू की पिटाई: जानकारी के मुताबिक पीड़ित रुपेश साहू के माता पिता को आशंका है कि उनकी बड़ी बहू संतोषी जादू-टोना करती है. जिसके कारण उनके घर का कोई ना कोई सदस्य हमेशा बीमार रहता है. इस बात को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा है. पहले भी 2 बार पीड़िता ने सास-ससुर के खिलाफ पंडरिया थाना में मारपीट की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने दोनों पक्ष के खिलाफ काउंटर मामला दर्ज किया और विवाद चलता रहा

                                                        जादू टोना के शक में परिजनों ने की पिटाई

माता पिता पर पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप: पीड़ित रुपेश साहू का आरोप है कि 15 सितंबर को सुबह उसके पिता भगवत साहू और मां मिथला साहू उनके घर आये और पत्नी से मारपीट करने लगे. जब उसने बीच-बचाव किया तो बड़े भाई और भाभी भी वहां पहुंच गए और सभी ने मिलकर दोनों की खूब लाठी-डंडे से पिटाई की.

मोर घर में दाई, बाबू, दोनों भाई, दोनों भोजाई और भतीजी मारे हैं. पांच छह बार ओमन ह पिटाई करें हे.मोर बाई टोनही कहे हे बोल के मारे हे. -रुपेश साहू, पीड़ित

पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप: पीड़िता संतोषी साहू ने सास ससुर, जेठ जेठानी पर जादूटोना का आरोप लगाते हुए मारपीट करने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने बताया कि कई बार उसके साथ मारपीट की घटना हुई है. जिसकी शिकायत उसने पुलिस में भी की. लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. पीड़िता ने न्याय की मांग की है.

मोला टोनी हे ओला भगा कहे के मोर संग मारपीट करे हे.मोर सास ससुर, जेठ जेठानी और ओकर बेटी मोला मारे हे. डंडा और रापा के बेट से मोला मारे हे. प्राइवेट जगह में भी मारे हे. चार पांच बार मारे हे. पुलिस में रिपोर्ट करे हे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है. मोर पति ला भी मारे है. न्याय नहीं मिले तो सुसाइड कर लूं- संतोषी साहू, पीड़िता

साहू समाज का पुलिस पर कारवाई नहीं करने का आरोप: बड़ी संख्या में साहू समाज के लोग गुरुवार रात एसपी कार्यालय पहुंचे और उचित कार्रवाई की मांग की. हालांकि ग्रामीणों की मुलाकात एसपी से नहीं हुई. कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों को बयान के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया. जिसके बाद समाज के लोग शांत हुए. पति पत्नी की पिटाई से समाज के लोग आक्रोशित: समाज के जगदीश साहू ने बताया कि मामले में आरोपी भागवत के खिलाफ तीसरी एफआईआर की गई है. इससे पहले दो एफआईआर में भी कोई कार्रवाई नहीं की गई. इसमें भी नहीं हुई. समाज के सभी लोग थाने गए थे. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा और उनका बयान लेकर समाज के सामने पेश किया जाएगा. शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं करने पर पुलिस की दलील: पंडरिया थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया की पीड़ित रुपेश साहू के साले कैलाश साहू ने थाना आकर लिखित शिकायत दर्ज कराया है कि आरोपी भगवत साहू उसकी पत्नी मिथला साहू और दोनों बेटा - बहु ने मिलकर रुपेश साहू और उसकी पत्नी संतोषी  साहू से मारपीट की है .इस मामले में सामान्य धाराओ के तहत मामला दर्ज किया गया है पीड़ित का बयान होना बाकी है. थाना प्रभारी ने बताया कि जिले में लोहारीडीह घटना के कारण थाना के ज्यादातर स्टाफ की ड्यूटी वहां लगाई गई है. पीड़ितों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. डाँक्टर की तरफ से मेडिकल रिपोर्ट देने के बाद मामले में और धाराओं को जोड़ा जाएगा|            

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement