Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

मुंगेली न्यूज़- धान परिवहन करने वाले 09 वाहनों को किया गया जब्त : बिना जीपीएस वाले वाहन के माध्यम से धान के उठाव की जानकारी पर जांच किया जा रहा है।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Mon, Jan 12, 2026 / Post views : 451

जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)

समाचार

ओवरलोडिंग व धान रिसायक्लिंग में गंभीर उपलेटा राईस मिल को किया गया सील

अनियमितता पर कलेक्टर-एसपी ने उपलेटा व वर्धमान राईस मिल का सघन निरीक्षण

धान परिवहन करने वाले 09 वाहनों को किया गया जब्त

मुंगेली, 12 जनवरी 2026// जिले में धान के अवैध ओवरलोडिंग और रिसायक्लिंग की शिकायतों पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। राज्य शासन से प्राप्त अलर्ट तथा मुख्य सचिव की बैठक के उपरांत कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने उपलेटा व वर्धमान राइस मिल सहित उपार्जन केन्द्र नवागॉव घुठेरा का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताएं और गड़बड़ियां सामने आने पर उपलेटा राइस मिल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। वहीं धान परिवहन एवं ओवरलोडिंग में संलिप्त 09 वाहनों को जब्त किया गया है। साथ ही वर्धमान राईस मिल की जांच जारी है। इसी तरह उपार्जन केन्द्र नवागॉव घुठेरा में बिना जीपीएस वाले वाहन के माध्यम से धान के उठाव की जानकारी पर जांच किया जा रहा है।

कलेक्टर ने बताया कि जिले की राइस मिलों और सहकारी समितियों में धान की ओवरलोडिंग और रिसायक्लिंग से संबंधित लगातार शिकायतें एवं रिपोर्ट प्राप्त हो रही थीं। इन्हीं रिपोर्टों के आधार पर उपलेटा की 04 राइस मिलों में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं पाई गईं। निरीक्षण के दौरान राइस मिल के पीछे की बाउंड्रीवाल टूटी हुई पाई गई, जिससे बाहरी धान को अवैध रूप से खपाने की आशंका जताई जा रही है। कलेक्टर ने बताया कि कस्टम मिलिंग के नाम पर प्राइवेट मिलिंग की जा रही थी। इसके अलावा विभिन्न फर्मों के बीच किसी प्रकार का अधिकृत एंट्री-एग्जिट गेट नहीं था, जिससे एक फर्म का चावल दूसरी फर्म में अवैध रूप से खपाया जा रहा था।

कलेक्टर ने बताया कि राज्य से प्राप्त अलर्ट में जिस वाहन में धान के मूवमेंट की जानकारी मिली थी, वही वाहन राइस मिल परिसर में पाया गया। इससे यह स्पष्ट होता है कि शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा था। प्रारंभिक जांच में ओवरलोडिंग, अवैध परिवहन एवं धान रिसायक्लिंग से जुड़ा सुनियोजित नेटवर्क होने की संभावना भी सामने आई है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि पूरे मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित राइस मिल संचालकों, फर्मों एवं संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, अपर कलेक्टर श्री जी. एल.यादव, जिला खाद्य अधिकारी श्री हुलेश डड़सेना, सहकारिता आयुक्त श्री हितेश श्रीवास, डीएम नान श्री संदीप शर्मा, जिला विपणन अधिकारी श्री मनोज यादव, जिला परिवहन अधिकारी श्री असीम माथुर सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

क्रमांक//01-52 सुजीत कुमार सिंह गौरव साव फोटो

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement