जांजगीर चाम्पा -होली पर्व से पहले किसानों को मिलेगी खुशियों की सौगात : 28 फरवरी को कृषक उन्नति योजना के तहत आदान सहायता होगी जारी जिले के 118927 किसानों को मिलेंगे 450 करोड़ 85 लाख 45 हजार 13
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Fri, Feb 27, 2026 / Post views : 212
समाचार
होली पर्व से पहले किसानों को मिलेगी खुशियों की सौगात
28 फरवरी को कृषक उन्नति योजना के तहत आदान सहायता होगी जारी
जिले के 118927 किसानों को मिलेंगे 450 करोड़ 85 लाख 45 हजार 132 रूपए
जांजगीर-चांपा 27 फरवरी 2026/ होली पर्व से पहले किसानों को बड़ी सौगात देते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 28 फरवरी को राज्य स्तरीय धान बोनस वितरण कार्यक्रम के माध्यम से राज्य के 25 लाख 28 हजार से अधिक पंजीकृत किसानों को 10324 करोड़ रूपए आदान सहायता राशि का अंतरण करेंगे। साथ ही कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री किसानों से वर्चुअल माध्यम से संवाद भी करेंगे।
उप संचालक कृषि ने बताया कि कृषक उन्नति योजना अंतर्गत जिले के 1 लाख 18 हजार 927 से अधिक पंजीकृत किसानों को 450 करोड़ 85 लाख 45 हजार 132 रूपए रूपये की आदान सहायता राशि सीधे कृषको के खाते में अंतरित किया जाएगा। इसके तहत जिले के समस्त विकासखण्डो में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विकासखण्ड नवागढ़ के तहत कार्यक्रम जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम भवन जांजगीर में प्रातः 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार विकासखण्ड बम्हनीडीह में जनपद पंचायत सभागार, विकासखण्ड पामगढ में सदभावना भवन, विकासखण्ड अकलतरा में जनपद पंचायत सभागार एवं विकासखण्ड बलौदा में जनपद पंचायत परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन