जांजगीर चाम्पा- मनरेगा में 15 मार्च तक कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र लगाने : महात्मा गांधी नरेगा, पी एम आवास लंबित कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश
PANNA LAL SAHU / Fri, Feb 27, 2026 / Post views : 186
समाचार
कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने की पीएम आवास, मनरेगा, बिहान एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के कार्यों की विस्तृत समीक्षा
महात्मा गांधी नरेगा, पी एम आवास लंबित कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश
मनरेगा में 15 मार्च तक कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र लगाने के निर्देश
जांजगीर-चांपा 27 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम भवन में विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा), प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), बिहान योजना तथा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत संचालित कार्यों की योजनावार प्रगति की जानकारी ली। जिले में ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), महात्मा गांधी नरेगा, बिहान योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की ब्लॉकवार समीक्षा कर प्रगति तेज करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों को समय पर पीएम आवास उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिन हितग्राहियों के आवास निर्माण कार्य अपेक्षित गति से नहीं चल रहे हैं, उनके कार्यों में तेजी लाई जाए। आवास निर्माण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि मनरेगा की समीक्षा के दौरान अधिक से अधिक श्रमिकों को नियमित रोजगार उपलब्ध कराया जाए। कार्यस्थलों पर पर्याप्त श्रमिकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने, मजदूरी का समय पर भुगतान करने तथा कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि �
PANNA LAL SAHU
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन