Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

मुंगेली न्यूज़ -कलेक्टर ने ली जिला कलेक्टोरेट के कर्मचारियों की बैठक : बायोमेट्रिक अटेंडेंस का अनिवार्य रूप से पालन करने दिए निर्देश

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Tue, Mar 10, 2026 / Post views : 188

जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)

समाचार

कलेक्टर ने ली जिला कलेक्टोरेट के कर्मचारियों की बैठक

समयपालन और कार्यों के त्वरित निराकरण पर दिया जोर

बायोमेट्रिक अटेंडेंस का अनिवार्य रूप से पालन करने दिए निर्देश0

मुंगेली, 10 मार्च 2026// कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने आज कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में कलेक्टर कार्यालय के कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक में कार्यालयीन व्यवस्था को बेहतर बनाने, समय पालन और कार्यों के त्वरित निराकरण पर विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर ने कहा कि मुख्य सचिव के निर्देशानुसार सभी कर्मचारी समय पर कार्यालय आएं और बायोमेट्रिक अटेंडेंस का अनिवार्य रूप से पालन करें। उन्होंने जिला मुख्यालय में निवास करने तथा नियमित रूप से कार्यालय आने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने ई-ऑफिस के माध्यम से अधिक से अधिक फाइलों का संचालन करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इससे पुरानी फाइलों को ढूंढने में समय नहीं लगेगा और कार्यालय की कार्यप्रणाली भी पेपरलेस बनने की दिशा में आगे बढ़ेगी। उन्होंने कार्यालय परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने पर भी जोर दिया।

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी फाइलों का निराकरण समयबद्ध तरीके से किया जाए और किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। उन्होंने कहा कि विधानसभा से संबंधित प्रश्नों के जवाब प्राथमिकता के आधार पर समय पर और सटीक तरीके से भेजे जाएं। बैठक में आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों के साथ सौम्य एवं संयमित व्यवहार रखने की भी समझाइश दी गई। साथ ही महत्वपूर्ण दस्तावेजों की गोपनीयता बनाए रखने और अनधिकृत व्यक्तियों को दस्तावेज न दिखाने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कर्मचारियों को प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने जल संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि पानी की बर्बादी न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। खुले नलों को बंद किया जाए तथा खराब नलों की मरम्मत या बदलाव कराया जाए। उन्होंने सभी से अपने-अपने स्तर पर जल संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, डिप्टी कलेक्टर श्री मायानंद चंद्रा सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।

क्रमांक//03-42 सुजीत कुमार सिंह// फोटो

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement