मुंगेली न्यूज़ - कलेक्टर ने ली लोरमी में पर्यटन विकास को लेकर अहम बैठक : पर्यटन विकास की दृष्टि से व्यवहारिक एवं प्रभावी योजनाएं तैयार करने दिए निर्देश
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Fri, Apr 10, 2026 / Post views : 64
जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)
समाचार
कलेक्टर ने ली लोरमी में पर्यटन विकास को लेकर अहम बैठक
पर्यटन विकास की दृष्टि से व्यवहारिक एवं प्रभावी योजनाएं तैयार करने दिए निर्देश
मुंगेली, 10 अप्रैल 2026// जिले के समग्र विकास एवं पर्यटन की अपार संभावनाओं को साकार करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने बैठक लेकर लोरमी में पर्यटन विकास की दृष्टि से व्यावहारिक एवं प्रभावी योजनाएं तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में पर्यटन के क्षेत्र में जिले को नई पहचान दिलाने तथा नया आयाम देने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में रिसॉर्ट निर्माण, एडवेंचर गतिविधियों के विकास एवं आधुनिक शहरी योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान जिले में उपलब्ध प्राकृतिक एवं भौगोलिक संसाधनों का बेहतर उपयोग कर पर्यटन को बढ़ावा देने की संभावनाओं का आकलन किया गया।
कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्यटन विकास की दृष्टि से व्यवहारिक एवं प्रभावी योजनाएं तैयार की जाएं, जिससे जिले में रोजगार के अवसर सृजित हों और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले। बैठक में आर्किटेक्ट श्री आशीष रॉय, श्री मानस हल्दर, अर्बन प्लानर एवं श्री शुभम घाटगे ने अपने तकनीकी सुझाव प्रस्तुत किए। उन्होंने आधुनिक सुविधाओं से युक्त पर्यटन स्थलों के विकास, आकर्षक डिजाइन एवं सतत विकास के दृष्टिकोण पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और प्रस्तावित योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक सुझाव एवं सहमति प्रदान की। बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि मुंगेली को पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित करने के लिए समन्वित प्रयास किए जाएंगे, जिससे जिले के विकास को नई गति मिल सके।
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन