Logo
Breaking News Exclusive
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: विधिक जागरूकता शिविर, महिलाओं को बताए गए अधिकार बिजली कटौती और अधिक बिल से मिली राहत: केशव सिंह राजपूत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बिलासपुर में संभाग स्तरीय महा जनसुनवाई 10 मार्च को जुआडियो से नगदी रकम 7220/-रूपये, 52 पत्ती तास व दो नग मोबाईल् को किया गया जप्त अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जुनवानी में जल उत्सव पखवाड़ा एवं जल अर्पण दिवस का आयोजन मेहनत और हौसले से बदली जिंदगी, लखपति दीदी बनीं श्रीमती धूमनी साहू पीएम जनमन आवास से जुगरी बैगा के पक्के आशियाने का सपना हुआ पूरा प्रधानमंत्री जनमन आवास की प्रगति और गुणवत्ता देखने सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक अग्रवाल पहुँचे वनांचल ग्राम अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर NSUI कबीरधाम द्वारा “इंदिरा गांधी सबल शक्ति सभा” का आयोजन महतारी वंदन योजना के पैसों से श्रीमती सरस्वती केंवट ने बढ़ाया अपना होटल व्यवसाय, हर माह 10–15 हजार की आमदनी* अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: विधिक जागरूकता शिविर, महिलाओं को बताए गए अधिकार बिजली कटौती और अधिक बिल से मिली राहत: केशव सिंह राजपूत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बिलासपुर में संभाग स्तरीय महा जनसुनवाई 10 मार्च को जुआडियो से नगदी रकम 7220/-रूपये, 52 पत्ती तास व दो नग मोबाईल् को किया गया जप्त अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जुनवानी में जल उत्सव पखवाड़ा एवं जल अर्पण दिवस का आयोजन मेहनत और हौसले से बदली जिंदगी, लखपति दीदी बनीं श्रीमती धूमनी साहू पीएम जनमन आवास से जुगरी बैगा के पक्के आशियाने का सपना हुआ पूरा प्रधानमंत्री जनमन आवास की प्रगति और गुणवत्ता देखने सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक अग्रवाल पहुँचे वनांचल ग्राम अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर NSUI कबीरधाम द्वारा “इंदिरा गांधी सबल शक्ति सभा” का आयोजन महतारी वंदन योजना के पैसों से श्रीमती सरस्वती केंवट ने बढ़ाया अपना होटल व्यवसाय, हर माह 10–15 हजार की आमदनी*

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

मुंगेली न्यूज़ -प्रेस क्लब मुंगेली व ग्राम छतौना में 14 मार्च की नेशनल : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: विधिक जागरूकता शिविर, महिलाओं को बताए गए अधिकार

Bureau Chief- Digvendra Kumar Gupta / Mon, Mar 9, 2026 / Post views : 15

जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)

समाचार

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: विधिक जागरूकता शिविर, महिलाओं को बताए गए अधिकार

प्रेस क्लब मुंगेली व ग्राम छतौना में 14 मार्च की नेशनल लोक अदालत की दी जानकारी

मुंगेली, 09 मार्च 2026// अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती गिरिजा देवी मेरावी के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली द्वारा विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन कर महिलाओं को उनके अधिकारों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। प्राधिकरण की सचिव श्रीमती कंचनलता आचला ने बताया कि प्रेस क्लब मुंगेली में आयोजित शिविर में पैरालीगल वालंटियर धर्मेंद्र शर्मा ने उपस्थित महिलाओं को उनके अधिकारों, कर्तव्यों और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हर वर्ष 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की उपलब्धियों और उनके योगदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। इस अवसर पर महिलाओं के अधिकार, समानता और सशक्तिकरण के महत्व पर विशेष चर्चा की गई।

कार्यक्रम में बताया गया कि महिलाएं आज शिक्षा, विज्ञान, राजनीति और खेल सहित कई क्षेत्रों में लगातार आगे बढ़ रही हैं। समाज के हर व्यक्ति को महिलाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण का समर्थन करना चाहिए ताकि एक समान और सशक्त समाज का निर्माण हो सके। इस दौरान आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के संबंध में भी जानकारी दी गई तथा लोगों को इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी भी दी गई। इसी कड़ी में थाना जरहागांव अंतर्गत ग्राम छतौना में महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में जिला महिला बाल विकास अधिकारी संजुला शर्मा, लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्रीमती द्रोपदी कश्यप एवं पीएलवी गौतम चंद सहित अन्य उपस्थित रहे।

शिविर में ग्रामीण महिलाओं को घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, दहेज प्रतिषेध कानून, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से सुरक्षा, महिला हेल्पलाइन नंबर, शिकायत प्रक्रिया तथा बाल विवाह प्रतिषेध कानून के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही नेशनल लोक अदालत के लाभ और उसमें मामलों के त्वरित निराकरण की प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया। अधिकारियों ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और कानूनी सहायता का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं भी दी गईं।

क्रमांक//03-37 सुजीत कुमार सिंह// फोटो

Bureau Chief- Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement