Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

मुंगेली न्यूज़ - प्रतिमाह कमा रही 30 से 50 हजार रूपए : बिहान योजना से आत्मनिर्भर बनीं ईश्वरी साहू, बनी ‘लखपति दीदी’

जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)

सफलता की कहानी

बिहान योजना से आत्मनिर्भर बनीं ईश्वरी साहू, बनी ‘लखपति दीदी’

प्रतिमाह कमा रही 30 से 50 हजार रूपए

मुंगेली, 07 जनवरी 2026// राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत बिहान योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में जिले के विकासखण्ड पथरिया अंतर्गत ग्राम रोहराकला निवासी श्रीमती ईश्वरी साहू ने बिहान योजना से जुड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में सफलता प्राप्त की है। स्व-सहायता समूह से जुड़ने से पूर्व ईश्वरी साहू की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर थी। परिवार की आय सीमित थी तथा दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु उन्हें साहूकारों से ऊंची ब्याज दर पर ऋण लेना पड़ता था, जिससे परिवार पर कर्ज का बोझ बना रहता था।

बिहान योजना के अंतर्गत ईश्वरी साहू ‘ज्योति गंगा स्व-सहायता समूह’ से जुड़ीं, जहां उन्होंने समूह की कार्यप्रणाली, नियमित बचत एवं वित्तीय अनुशासन को समझा। समूह के माध्यम से उन्हें रिवॉल्विंग फंड, कम्युनिटी इन्वेस्टमेंट फंड तथा बैंक लिंकेज के जरिए ऋण की सुविधा प्राप्त हुई। प्राप्त ऋण एवं मार्गदर्शन का सदुपयोग करते हुए ईश्वरी साहू द्वारा मछली पालन, जिमी कांदा की खेती एवं मिनी राइस मिल संचालन जैसी आजीविका गतिविधियाँ प्रारंभ की गईं, जिससे उनकी आय में निरंतर वृद्धि हुई। वर्तमान में ईश्वरी साहू की व्यक्तिगत मासिक आय 03 हजार रुपये से बढ़कर 30 हजार से 50 हजार रुपये तक हो गई है, जबकि उनके परिवार की कुल मासिक आय लगभग 60 हजार रुपये हो चुकी है। उनके द्वारा साहूकारों का संपूर्ण ऋण चुका दिया गया है तथा अब वे बच्चों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर बेहतर व्यय कर पा रही हैं। आर्थिक सशक्तिकरण के फलस्वरूप ईश्वरी साहू आज एक आत्मनिर्भर महिला के रूप में पहचान बना चुकी हैं तथा उन्हें ‘लखपति दीदी’ के रूप में जाना जा रहा है। वे अन्य ग्रामीण महिलाओं को स्व-सहायता समूहों से जुड़ने एवं आत्मनिर्भर बनने के लिए निरंतर प्रेरित कर रही हैं।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement