Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

गन्ना किसानों से 20 लाख की धोखाधड़ी कर फरार आरोपी को कबीरधाम पुलिस ने : गन्ना किसानों से 20 लाख की धोखाधड़ी कर फरार आरोपी को कबीरधाम पुलिस ने महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Fri, Mar 14, 2025 / Post views : 266

प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक: 13.03.2025

थाना: पांडातराई

जिला: कबीरधाम, छत्तीसगढ़

अपराध क्रमांक: 63/2024

धारा: 420, 406, 409, 120 (B) भादवि

गन्ना किसानों से 20 लाख की धोखाधड़ी कर फरार आरोपी को कबीरधाम पुलिस ने महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार

गन्ना किसानों से 20 लाख की धोखाधड़ी कर फरार आरोपी को कबीरधाम पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार था, जिसे पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और सतत प्रयासों से पकड़ा। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

प्रार्थी रूपेश चंद्रवंशी पिता राजकुमार चंद्रवंशी (उम्र 39 वर्ष), निवासी ग्राम रूसे, थाना पांडातराई, जिला कबीरधाम ने 04.03.2024 को थाना पांडातराई में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी ग्राम रूसे में गुड़ निर्माण की फैक्ट्री है। वर्ष 2023 में आरोपी ज्ञानप्रकाश गुप्ता, निवासी ककराला, थाना अलापुर, जिला बदायूं (उत्तर प्रदेश) ने फैक्ट्री किराए पर लेकर संचालन किया था। अनुबंध के अनुसार 4 लाख रुपये का भुगतान लंबित था, साथ ही 35 किसानों के 12,64,076 रुपये, फैक्ट्री में कार्यरत मजदूरों के 2,27,120 रुपये एवं फैक्ट्री के मैनेजर रमेश चंद्रवंशी के 90,000 रुपये, कुल 19,31,196 रुपये का भुगतान किए बिना आरोपी रातोंरात फरार हो गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेंद्र सिंह (भा.पु.से.) ने फरार आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल (रा.पु.से.) एवं श्री पंकज पटेल (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोडला श्री अखिलेश कौशिक (रा.पु.से.) के निर्देशन में आरोपी की पतासाजी हेतु विशेष टीम गठित की गई।

नव पदस्थ थाना प्रभारी उप निरीक्षक त्रिलोक प्रधान के नेतृत्व में टीम ने आरोपी की तकनीकी निगरानी और मुखबिर सूचना तंत्र को सक्रिय किया। लगातार कई राज्यों में तलाश के बाद यह सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी महाराष्ट्र के सांमली जिले में छिपा हुआ है।

कबीरधाम पुलिस की टीम ने बिना समय गंवाए तासगांव, सांमली (महाराष्ट्र) में दबिश दी, जहां आरोपी को एक गुप्त ठिकाने से पकड़ने में सफलता मिली। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी बचने के लिए कई बहाने बनाता रहा, लेकिन पुलिस टीम की सतर्कता और पेशेवर रवैये के कारण वह भाग नहीं सका।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कबीरधाम लाया गया, जहां न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक त्रिलोक प्रधान, सहायक उप निरीक्षक रघुवंश पाटिल, सायबर सेल के सहायक उप निरीक्षक चंद्रकांत तिवारी एवं आरक्षक शिवाकांत शर्मा का विशेष योगदान रहा।

कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों, किसानों एवं व्यापारियों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की वित्तीय धोखाधड़ी से बचने के लिए सतर्क रहें। किसी भी संदेहास्पद व्यक्ति अथवा लेन-देन की जानकारी नजदीकी पुलिस थाना में दें, जिससे समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement