Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: कवर्धा न्यूज़ -दैहानडीह और कोयलारी में डायरिया और उल्टी दस्त रोकने प्रशासन हाई अलर्ट

Admin / Sun, May 19, 2024 / Post views : 202

दैहानडीह और कोयलारी में डायरिया और उल्टी दस्त रोकने प्रशासन हाई अलर्ट


कलेक्टर ने दैहानडीह और कोयलारी में घर-घर सर्वे करने स्वास्थ्य अमलों के साथ बीएससी नर्सिंग के स्टूडेंट्स की लगाई ड्यूटी


कलेक्टर ने दैहानडीह और कोयलारी के अस्थाई कैंप में पर्याप्त दवाईयां रखने के दिए निर्देश


घर-घर पहुंचाई जा रही है ओआरएस घोल की पैकेट


कलेक्टर ने अस्थाई स्वास्थ्य केन्द्र में 24 घंटे डॉक्टर, स्टॉफ नर्स सहित स्वास्थ्य अमला को ड्यूटी के साथ अलर्ट रहने के निर्देश दिए


कवर्धा, 19 मई 2024। कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम कोयलारी और दैहानडीह में फैली डायरिया सहित जल जनित बिमारियों के रोकथाम और प्रभावी नियंत्रण का कार्य जारी है। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने इन दोनो ग्रामों सहित आसपास के क्षेत्रों में भी जल जनित एवं मौसमी बिमारियों पर कड़ी मॉनिटरिंग करने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएल राज, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री जी.पी. गौड़ और जनपद सीईओ को आवश्यक निर्देश दिए है। कलेक्टर ने ग्राम दैहानडीह और कोयलारी में उल्टी, दस्त से पीड़ित मरीजों की कांउसलिंग के लिए स्वास्थ्य अमलों के साथ कवर्धा के शासकीय नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों की ड्यूटी लगाकर घर-घर पहुंचकर सर्वे करने के निर्देश दिए है। उन्होंन ग्राम दैहानडीह और कोयलारी के अस्थाई कैंप में पर्याप्त दवाईयां रखने और अस्थाई स्वास्थ्य केन्द्र में 24 घंटे डॉक्टर, स्टॉफ नर्स सहित स्वास्थ्य अमला को ड्यूटी के साथ अलर्ट रहने के निर्देश दिए है। ग्राम कोयलारी और दैहानडीह की डायरिया और जल जनित बिमारियों की रोकथाम के लिए प्रशासन हाई अलर्ट है। कलेक्टर श्री महोबे ने आज सुबह जिला अस्पताल पहुंचकर ग्राम दैहानडीह उल्टी दस्त के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य उपचार के लिए लाए गए सभी का हाल-चाल जाना और उनके स्वास्थ्य सुधार की पूरी जानकारी ली। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान दैहानडीह और कोयलारी में डायरिया के प्रभावी नियंत्रण और उल्टी, दस्त से पीड़ित अन्य मरीजों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरन कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने जिला अस्पताल निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. केशव धु्रव, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सलिल मिश्रा से चर्चा कर दैहानडीह से आए मरीजों के स्वास्थ्य सुधार की पूरी जानकारी ली। उन्होंने मरीजों के उपचार में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं करने के निर्देश दिए। यहां बताया गया कि ग्राम दैहानडीह से उल्टी, दस्त के 12 मरीज भर्ती है। कलेक्टर ने मरीजों और उनके परिजनों से ग्राम में पीने के पानी के जल स्त्रोत और साफ-सफाई सहित अन्य विषय पर पूरी जानकारी ली।

कोयलारी में स्थिति सुधार की ओर, पिछले दो दिनों में एक भी नए मरीज नहीं

कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने ग्राम कोयलारी में डायरिया के रोकथाम और नियंत्रण की पूरी जानकारी ली। कलेक्टर ने खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय खरसन से स्वास्थ्य सुधार की पूरी रिपोर्ट की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा सार्वजनिक जल स्त्रोतों कुआं, पावर पंप, हैंड पंप के जल परीक्षण और उनकी रिपोर्ट की जानकारी ली। कलेक्टर ने स्वास्थ्य और पीएचई के अमलों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पीएचई के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि जिन-जिन कुंओं के जल टेंस्टिंग के बाद जीवाणु संदुषण मिले है और उपचार के दौरान उन कुंओं की जल को ब्लीचिंग घोल तथा क्लोरिनेशन का कार्य किया गया है उन जल स्त्रोंतों पर भी सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए है। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय खरसन ने बताया कि कोयलारी में स्थिति में काफी सुधार आया हैं। पिछले दो दिनों से कोयलारी में उल्टी, दस्त अथवा डायरिया से पीड़ित एक भी नए मरीज नहीं मिले है। कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य, पंचायत अमलों के साथ घर-घर सर्वे का कार्य किया जा रहा है। घरों में उपचार के दौरान लोगों को पानी को उबालकर एवं उन्हें ठंडा कर पीने की समझाईश दी जा रही है। जिन-जिन घरों में उल्टी, दस्त के मरीज पाएं गए थे, उन सभी घरों में ओआरएस के घोल सहित आवश्यक दवांईयां भी दी जा रही है।

सार्वजनिक जल स्त्रोत कुआं, हैंडपंप, पावर पंपों में ब्लीचिंग और क्लोरिनेशन का कार्य जारी

कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देश के बाद कोयलारी और दैहानडीह के सार्वजनिक जल स्त्रोत कुआं, हैंडपंप, पावर पंप, सोलर पंप सहित निजी पंपों के जल के नमूने लेने और टेस्टिंग सहित जल स्त्रोंतों के जलों का ब्लीचिंग और क्लोरिनेशन का कार्य किया जा रहा है। स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री जी.पी. गौड़ ने बताया कि ग्राम कोयलारी में 149 जल स्त्रोंतों के सैंपल लिए गए है। जिनमें से 97 कुआं, 25 हैंडपंप, 27 पावर पंप के सैंपल शामिल है। उन सभी जल स्त्रोंतों के आसपास की साफ-सफाई और जल स्त्रोंतों का ब्लीचिंग और क्लोरिनेशन का कार्य जारी है। 22 कुंओं और पावर पंप के 03 सैंपल जल टेंस्टिंग के बाद जीवाणु संदुषण पाया गया था। जिसके निवारण के लिए ब्लीचिंग और क्लोरिनेशन का कार्य किया गया है। जल जनित बिमारियों के रोकथाम के लिए उन जल स्त्रोंतों के उपयोग के लिए फिलहाल प्रतिबंध लगाया गया है। गांव में जल प्रदाय योजना और विभागीय हैंडपंपों से पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। इसी प्रकार दैहानडीह के सभी सार्वजनिक जल स्त्रोतों का सैंपल लिया गया है। उन स्त्रोंतों का ब्लीचिंग और क्लोरिनेशन का कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों को पानी को उबालकर पीने के लिए आग्रह किया जा रहा है।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement