Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: kawardha news - कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने जनदर्शन में लीना बंजारे का विवाह प्रमाण पत्र तत्काल बनाने निर्देशित किया

Admin / Mon, Sep 9, 2024 / Post views : 233

कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने जनदर्शन में लीना बंजारे का विवाह प्रमाण पत्र तत्काल बनाने निर्देशित किया

lok seva news 24 Bureau Chief - Digvendra Gupta

कवर्धा, 09 सितंबर 2024। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के अलग-अलग क्षेत्रांं से आएं नागरिकों की मांग, समस्याएं एवं शिकायतें सुनी। कलेक्टर श्री महोबे ने जनदर्शन में लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में ग्राम बड़ौदाकला निवासी लीना बंजारे ने अपना आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत सचिव को 01 माह पहले विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन दिया है। लेकिन 01 माह बीत जाने के बाद भी अब तक आवदेन पर कोई कार्यवाही नहीं हुआ है। कलेक्टर ने तत्काल ग्राम पंचायत सचिव को दूरभाष के माध्यम से संपर्क कर आवेदन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत की छोटी-छोटी समस्या जिला कार्यालय तक नहीं आनी चाहिए अपने स्तर पर समस्या का निदान करें। कलेक्टर ने लीना बंजारे का विवाह प्रमाण पत्र तत्काल बनाने निर्देशित किया। जनदर्शन में इसके साथ ही ग्राम कुकदूर निवासी मुकेश कुमार ने कब्जा हटाने आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि उनके निजी डायवर्टेड भूमि के सामने दिवाल खड़ा किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही दिवाल टूटने के बजाए मेरे जमीन के सामने नया भवन का निर्माण किया जा रहा है। कलेक्टर ने मामले को संज्ञान में लेते हुए पंडरिया एसडीएम को जांच कर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। ग्राम सोनबरसा निवासी हिरादास रात्रे ने पुलिया निर्माण में सेंटरिंग की राशि दिलाने आवेदन दिया। कलेक्टर ने कवर्धा जनपद सीईओं को निर्देशित किया। इसके साथ ही ग्रामीणों ने नामांतरण, बंटवारा, स्वास्थ्य, शिक्षा के संबंध में आवेदन दिया। जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने गंभीरतापूर्वक सभी आवेदनों पर शीघ्र कार्यवाही करने के लिए ग्रामीणों को भरोसा दिलाया। जनदर्शन में डिप्टी कलेक्टर सुश्री हर्षलता वर्मा उपस्थित थी।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement