बिहान योजना के तहत कृषि एवं पशु सखी का जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न : कवर्धा न्यूज़ -बिहान योजना के तहत कृषि एवं पशु सखी का जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Sat, Dec 20, 2025 / Post views : 241
जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)
समाचार
बिहान योजना के तहत कृषि एवं पशु सखी का जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न
मुंगेली 20 दिसम्बर 2025// राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) अंतर्गत बिहान योजना के तहत जिला पंचायत के सभाकक्ष में कृषि सखी एवं पशु सखी का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कृषि एवं उद्यानिकी सहित विभिन्न लाइन डिपार्टमेंट के अधिकारी एवं विषय विशेषज्ञ उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के दौरान असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सेवन दास एवं श्री चेतन दास कुर्रे द्वारा बीज शुद्धिकरण, भूमि शुद्धिकरण तथा इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही मृदा जांच, पादप पोषक तत्व प्रबंधन के महत्व और व्यावहारिक उपयोग पर भी प्रशिक्षणार्थियों को अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में उद्यानिकी विभाग से डॉ. पूजा पहारे ने उद्यानिकी योजनाओं, फसल विविधीकरण एवं आयवर्धन की संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी देते हुए कृषि सखी एवं पशु सखी को मार्गदर्शन प्रदान किया।इस अवसर पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री बालेंद्र मिश्रा ने कृषि सखी एवं पशु सखी द्वारा ग्रामीण स्तर पर किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उनकी भूमिका को आजीविका संवर्धन में अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ कृषि एवं पशुपालन क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने विषय विशेषज्ञों से संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया और प्राप्त जानकारी को जमीनी स्तर पर लागू करने का संकल्प लिया।
क्रमांक// सुजीत कुमार सिंह// फोटो
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन