जांजगीर चाम्पा -मां मैत्रायणी - “साक्षर नारी समर्थ समाज” थीम पर अघोर व : मां मैत्रायणी - “साक्षर नारी समर्थ समाज” थीम पर अघोर विद्यापीठ पोड़ी दल्हा अकलतरा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर
Bureau Chief- Digvendra Kumar Gupta / Tue, Mar 10, 2026 / Post views : 55
मां मैत्रायणी - “साक्षर नारी समर्थ समाज” थीम पर अघोर विद्यापीठ पोड़ी दल्हा अकलतरा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हुआ विशेष कार्यक्रम का आयोजन
अघोर विद्यापीठ पोड़ी दल्हा अकलतरा में 8 मार्च 2026 रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संस्था के संचालक पूजनीय बाबा जी श्री कापालिक धर्म रक्षित राम जी के आशीर्वाद से संस्था के अध्यक्ष श्री गोपाल राम जी एवं प्राचार्या श्रीमती अंजली दुबे के कुशल निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन अघोर विद्यापीठ के प्रांगण में किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती दीप्ति रोहित सारथी ‘नगर पालिका अध्यक्ष’अकलतरा ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई । विशेष अतिथि के रूप में सुश्री निहारिका त्रिपाठी प्रेसिडेंट ‘कैट वूमेन विंग’,
श्री अजीत शुक्ला संचालक ‘ग्लोबल विजडम पब्लिक स्कूल’ बिलासपुर,डाॅ॰पूर्वा तिवारी प्राचार्या ‘ग्लोबल विजडम पब्लिक स्कूल’ बिलासपुर, डॉ मंजू राठौर ‘स्वास्थ्य प्रभारी’ जी ने शामिल होकर कार्यक्रम को उल्लास पूर्ण बनाया वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती रंजना सिंह समाज सेविका ‘वेल विशर फाउंडेशन’, श्रीमती सीता टंडन ‘रिपोर्टर मानस वार्ता’ ने अपना महत्वपूर्ण समय प्रदान कर कार्यक्रम को गौरवपूर्ण बनाया। सर्वप्रथम कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान अघोरेश्वर महाप्रभु राम जी एवं माता सरस्वती के तैलीय चित्र पर पुष्पअर्पित एवं दीपक प्रज्ज्वलित कर सरस्वती वंदना के साथ किया गया। संस्था के अध्यक्ष श्री गोपाल राम जी एवं प्राचार्या श्रीमती अंजली दुबे के द्वारा पौधा एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर अतिथियों को सम्मानित किया गया। प्राचार्या श्रीमती अंजली दुबे के द्वारा अतिथियों के सम्मान में स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया। श्रीमती दीप्ति रोहित सारथी जी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उद्बोधन देते हुए कहा कि आज नारी किसी से कम नहीं है वह समाज में हमेशा सम्मानित पात्र रहनी चाहिए क्योंकि वह समाज को आगे बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है वह परिवार से लेकर पूरे राष्ट्र को शिक्षित एवं सशक्त बनाने में सक्षम है। वही डॉक्टर पूर्वा तिवारी ने कहा कि नारियों के सम्मान में अघोर विद्यापीठ के प्रांगण में आज विशेष कार्यक्रम का होना बहुत ही सराहनीय कार्य है जो समाज को एक ज्ञानवर्धक संदेश देता है। उन्होंने कहा कि आज महिला अपने आप में सक्षम है और आत्मनिर्भरता से आगे बढ़ रही हैं और समाज में अपना विशिष्ट पहचान बना रही हैं।कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों ने महिला दिवस के अवसर पर अपना -अपना मंतव्य प्रकट किया एवं महिला दिवस की सभी को शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम में विद्यालय की ओर से विद्यार्थियों की माताओं को आमंत्रित किया गया था ताकि उन्हें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जा सके एवं समाज में नारी के महत्वपूर्ण भूमिका एवं शिक्षा के महत्व को समझा सके। अंत में प्राचार्या श्रीमती अंजली दुबे ने कार्यक्रम को अपना अमूल्य सहयोग प्रदान कर यादगार बनाने हेतु सभी अतिथियों, अभिभावकों के सम्मान में धन्यवाद ज्ञापन देकर सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने में संस्था के सभी शिक्षकगण एवं कर्मचारियों का सहयोग सराहनीय रहा।
Bureau Chief- Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन