Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: MUNGELI NEWS - कलेक्टर ने स्वीप कार्यक्रम के तहत व्यापारी संघ के पदाधिकारियों की ली बैठक

Admin / Thu, Mar 28, 2024 / Post views : 88

लोकसभा निर्वाचन 2024

कलेक्टर ने स्वीप कार्यक्रम के तहत व्यापारी संघ के पदाधिकारियों की ली बैठक


जिले में शतप्रतिशत मतदान का लक्ष्य हासिल करने भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील


व्यापारी संघ ने मतदाताओं को जागरूक करने स्वीप गतिविधि आयोजित करने जताई सहमति


मुंगेली 28 मार्च 2024// लोकसभा निर्वाचन में शतप्रतिशत मतदान का लक्ष्य हासिल करने जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव ने जिले के व्यापारी संघ के पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने निर्वाचन में मतदान का महत्व बताते हुए सभी व्यापारी संघ के प्रतिनिधियों से मतदाता जागरूकता अभियान में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। साथ ही स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव और मतदान में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। कलेक्टर ने कहा कि मतदान लोकतंत्र की आधारशिला है। यह नागरिकों को अपने प्रतिनिधियों को चुनने और निर्णय लेने की प्रक्रिया में भाग लेने के अधिकार का प्रयोग करने की अनुमति देता है। मतदान एक निष्पक्ष और पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया सुनिश्चित करता है। उन्होंने कहा कि जिले में शतप्रतिशत मतदान का लक्ष्य हासिल करने के संकल्प में व्यापारियों की भी भूमिका महत्वपूर्ण होती है। व्यापारी संघ के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा सकता है। उन्होंने व्यापारी संघ के पदाधिकारियों को प्रतिष्ठानों में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने की बात कही। कलेक्टर ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता संबंधी गतिविधियों के लिए व्यापारी संघ को हर संभव मदद दिया जायेगा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय ने जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत चलाई जा रही गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को जागरूक करने स्वीप के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाए। जिससे अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंच सुनिश्चित करते हुए शतप्रतिशत मतदान के लक्ष्य को हासिल किया जा सके। बैठक में व्यापारी संघ द्वारा मतदान स्लोगन वाला टोपी, टी शर्ट, बैच, सील, पोस्टर, बैनर, छोटे प्रतिष्ठानों में स्टेन्डी, बड़े प्रतिष्ठानों में सेल्फी जोन स्थापित कर मतदाताओं को जागरूक करने के संबंध में चर्चा की गई। इसके साथ ही सभी व्यापारीगण द्वारा स्वीप के तहत कार्यक्रम की रूपरेखा, तिथि व समय निर्धारित कर एक-एक कार्यक्रम आयोजित करने और सभी व्यापारी संघ मिलकर एक वृहद रैली का आयोजन करने के लिए सहमति जताई गई। मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर पदाधिकारीगण काफी उत्साहित नजर आए। इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के उप संचालक भूमिका देसाई सहित संबंधित अधिकारी और जिले के विभिन्न व्यापारी संघ के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement