Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: Mungeli News - मुंगेली के डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में स्वीप टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार आगाज

Admin / Sun, Mar 31, 2024 / Post views : 155

मुंगेली के डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में स्वीप टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार आगाज

पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मैच जिला प्रशासन और पत्रकार इलेवन के बीच

कलेक्टर ने मैत्रीपूर्ण खेल के जरिए शत प्रतिशत मतदान का दिया संदेश

मुंगेली 31 मार्च 2024// स्वीप मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिला मुख्यालय स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में रात्रिकालीन पांच दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का शानदार शुभारंभ हुआ। इस क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव ने किया। इस अवसर पर उनके साथ जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजाशंकर जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मेनका प्रधान, संयुक्त कलेक्टर श्री गिरीश रामटेके, एसडीएम मुंगेली श्रीमती पार्वती पटेल, एसडीएम पथरिया श्री बी.आर. ठाकुर एवं अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि स्वीप अभियान के अंतर्गत इस टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस खेल का उद्देश्य मतदाताओं को जागरुक करते हुए शतप्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक गांव, शहर और गली मोहल्ले में हमने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया है और यह प्रतियोगिता इसी अभियान का हिस्सा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने खेल में शामिल सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और खेल के साथ शतप्रतिशत मतदाता जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। रात्रिकालीन स्वीप टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का पहला मैच जिला प्रशासन एवं पत्रकार इलेवन के बीच खेला गया। पत्रकार इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 08 ओवर में 70 रन बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिला प्रशासन की टीम बैटिंग करते हुए 06 ओवर 02 गेंद में 71 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया और इस मैत्री मैच में शानदार जीत दर्ज की। इस अवसर पर विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी वितरण किया गया। 5 फुट से अधिक लंबी रनिंग ट्राफी का हुआ विमोचन: स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत रात्रि कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ के अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव ने 05 फुट से अधिक लंबी रनिंग ट्रॉफी का विमोचन किया। अंतिम रूप से जीत हासिल करने वाले टीम को यह रनिंग ट्राफी प्रदान की जाएगी। खेल के शुभारंभ के अवसर पर परिसर में उपस्थित सभी लोगों ने शत प्रतिशत मतदान के लिए शपथ भी ली। आज इन टीमों के बीच खेला जाएगा मैच रात्रिकालीन प्रतियोगिता में आज 31 मार्च को दो मैच खेला जाएगा। जिसमें पहला मैच शाम 07 बजे जिला प्रशासन व स्वास्थय विभाग के बीच और दूसरा मैच रात्रि 08.30 बजे पत्रकार इलेवन और जिला न्यायालय के बीच खेला जाएगा। इस दौरान क्रिकेट के माध्यम से लोकसभा निर्वाचन में "शत प्रतिशत मतदान, मुंगेली जिले का अभिमान" का संदेश दिया जायेगा। टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का लाइव प्रसारण यूट्यूब के इस लिंक https://youtube.com/@SeniorsportsOfficer?si=Dxbk_-6T8c5tTMTV के माध्यम से भी देखा जा सकता है।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement