: मुंगेली न्यूज़ -कलेक्टर ने भू-अर्जन शाखा का निरीक्षण कर प्रकरणों की ली जानकारी
जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)
कलेक्टर ने भू-अर्जन शाखा का निरीक्षण कर प्रकरणों की ली जानकारी
लोक सेवा न्यूज़ 24 संपादक - दिग्वेंद्र गुप्ता
मुंगेली 18 जुलाई 2024// कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित भू-अर्जन शाखा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां भू-अर्जन से संबंधित पंजियों का अवलोकन किया और लंबित प्रकरणों पर फटकार लगाते हुए त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने शाखा में भू-बंटन एवं मुआवजा प्रकरणों के संबंध में भी विस्तार से जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, पथरिया एसडीएम श्री बी. आर. ठाकुर मौजूद रहे।
Admin
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन