Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: Mungeli News - शैडो क्षेत्र के मतदान केंद्रों में बेहतर संचार व्यवस्था के लिए कार्ययोजना बनाएं - कलेक्टर

Admin / Thu, Apr 25, 2024 / Post views : 231

समाचार लोकसभा निर्वाचन 2024

शैडो क्षेत्र के मतदान केंद्रों में बेहतर संचार व्यवस्था के लिए कार्ययोजना बनाएं - कलेक्टर


जिला व पुलिस प्रशासन और वन विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित


मुंगेली 25 अप्रैल 2024// अचानकमार टाईगर रिजर्व के शैडो क्षेत्र के 19 मतदान केंद्रों में बेहतर संचार व्यवस्था हेतु आज जिला कलेक्टोरेट स्थित कमाण्ड सेंटर में जिला व पुलिस प्रशासन और वन विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव ने कहा कि अचानकमार में मोबाइल नेटवर्क की समस्या बड़ी चुनौती है। निर्वाचन के दिन मतदान केंद्रों से सूचना आदान-प्रदान के लिए बेहतर कार्ययोजना बनाएं। विधानसभा निर्वाचन के दौरान शैडो क्षेत्र में जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी, उनकी ड्यूटी पुनः लगाई गई है, ताकि शैडो क्षेत्र के मतदान केन्द्र से सूचनाओं का आदान-प्रदान आसानी से हो सके। कलेक्टर ने सूचना की त्वरित पहुँच सुनिश्चित करने के लिए सभी सेक्टर अधिकारियों को सक्रियता से कार्य करने प्रोत्साहित किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल ने कहा कि शैडो क्षेत्र में बेहतर संचार व्यवस्था के लिए पिछली बार की तरह इस बार भी स्टेटिक सेट की स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही सभी सेक्टर अधिकारियों के वाहनों में भी संचार व्यवस्था हेतु आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने शैडो क्षेत्र के 19 मतदान केन्द्रों से सूचना के त्वरित आदान-प्रदान के लिए सेक्टर अधिकारियों को स्थल का निरीक्षण करने और स्टेटिक सेट की स्थापना उपरांत माॅकड्रिल करने के निर्देश दिए। एटीआर के वनमंडल अधिकारी श्री गणेश यू.आर. ने बताया कि जिले के झिरिया, सरगढ़ी, बिजराकछार, सलगी, डंगनिया, औरापानी, बोईरहा, पटपरहा, लमनी, रंजकी, कटामी, निवासखार, छपरवा, अचानकमार, दानवखार, सुरही, जाकड़बांधा, महामाई और जमुनाही मतदान केन्द्र शैडो क्षेत्र में आते हैं। सूचना के आदान-प्रदान के लिए पिछली बार की तरह इस बार भी मतदान केन्द्र में एक-एक रनर्स के रूप में विभागीय अमले की ड्यूटी लगाई जाएगी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल एवं श्री विवेक शुक्ला, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मेनका प्रधान, लोरमी एआरओ श्री गिरधारी लाल यादव सहित संबंधित सेक्टर अधिकारी मौजूद रहे।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement