Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: Mungeli News - जिले में अब तक 01 लाख 29 हजार क्विंटल से अधिक धान की हुई खरीदी

Admin / Thu, Nov 21, 2024 / Post views : 135

जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.) समाचार खरीफ विपणन वर्ष 2024-25

जिले में अब तक 01 लाख 29 हजार क्विंटल से अधिक धान की हुई खरीदी

Lok seva news 24 Bureau Chief - Digvendra Gupta मुंगेली 21 नवम्बर 2024// शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में जिले में धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से जारी है। कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में जिले के 66 सहकारी समितियों के 105 उपार्जन केन्द्रों में धान बेचने आने वाले किसानों व महिला किसानों के लिए भी पेयजल, छाया सहित अन्य व्यवस्थाएं की गई है। नोडल अधिकारियों द्वारा उपार्जन केन्द्रों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। जिले में अब तक कुल 01 लाख 29 हजार 891.20 क्विंटल धान खरीदी की जा चुकी है, जिसमें 01 लाख 03 हजार 83 क्विंटल मोटा, 579.20 क्विंटल पतला और 26 हजार 228.40 क्विंटल सरना धान शामिल है। किसानों को 28 करोड़ 28 लाख रूपए से अधिक का हुआ भुगतान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप और कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार जिले के सभी उपार्जन केन्द्रों में सुचारू रूप से धान खरीदी की जा रही है। वहीं किसानों को समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के एवज में सहकारी बैंकों के माध्यम से राशि का भुगतान भी किया जा रहा है। जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी श्री संतोष कुमार ठाकुर ने बताया कि जिले के 02 हजार 493 किसानों से 01 लाख 22 हजार 972 क्विंटल धान की खरीदी के एवज में अब तक 28 करोड़ 28 लाख रूपए 47 हजार रूपए से अधिक की राशि का भुगतान किया जा चुका है। किसानों ने उपार्जन केन्द्र के सुविधाओं की सराहना की उपार्जन केन्द्र में धान बेचने आए ग्राम रोहराखुर्द के किसान श्री ईश्वर सिंह राजपूत ने बताया कि यह उनका पहला टोकन था, जिसमें उन्होंने 125 क्विंटल धान बेचा है। आने वाले दिनों में बाकी बचे टोकन के माध्यम से शेष धान को बेचेंगे। वे 35 से 40 एकड़ खेत में खेती-किसानी करते हैं। उन्होंने उपार्जन केन्द्र में की गई मूलभूत सुविधाओं की सराहना की। इसी तरह उपार्जन केन्द्र दाउपारा में धान बेचने आए ग्राम पेंडाराकापा के किसान श्री नरेन्द्र साहू ने बताया कि 5.2 एकड़ खेत में धान लगाए थे। आज पहले टोकन से 52 क्विंटल धान बेचा है। शेष धान को अगले टोकन के माध्यम से बेचेंगे। उन्होंने उपार्जन केन्द्रों में शासन द्वारा प्रदान की गई सुविधाओं के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सहित शासन-प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया है। माइक्रो एटीएम से शीघ्र पैसे मिलने से किसानों के चेहरे में खुशी की लहर किसानों को धान बेचने के बाद छोटी-छोटी आवश्यकताओं के लिए राशि की जरूरत पड़ती है। शासन द्वारा किसानों की इन्ही जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सभी सहकारी समितियों में माइक्रो एटीएम की सुविधा प्रदान की गई है। इससे किसानों के चेहरे में खुशी की लहर दिखाई दे रही है। माइक्रो एटीएम के माध्यम से किसान अधिकतम 10 हजार रूपए की राशि निकाल सकते हैं। इसके साथ ही नगद आहरण, जमा, खातों के बैलेंस की जानकारी, नया एटीएम पिन बनाना तथा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के खातों में राशि ट्रांसफर भी माइक्रो एटीएम के माध्यम से किया जा सकता है। यह नार्मल एटीएम की तरह कार्य करता है। माइक्रो एटीएम में आईडी एवं पासवर्ड एंटर करने के बाद यह कार्य करता है, इसके माध्यम से किसानों को राशि आहरण की सुविधा मिल रही है। क्रमांक 11-61// सुजीत कुमार सिंह// चंद्राकर फोटो 01 से 04

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement