Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: मुंगेली न्यूज़ - सांप हमारे परिस्थितिक तंत्र का हिस्सा, मारे नहीं, हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें - कलेक्टर

Admin / Tue, Jul 16, 2024 / Post views : 245

जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)

सांप हमारे परिस्थितिक तंत्र का हिस्सा, मारे नहीं, हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें - कलेक्टर

सांप रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

लोकसेवा न्यूज़ 24 सवांददाता

मुंगेली 16 जुलाई 2024// विश्व सांप दिवस के अवसर पर आज कलेक्टर श्री राहुल देव ने वन विभाग के 04 कर्मचारियों को शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में उन्होंने स्नेक रेस्क्यू दल के कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आज 16 जुलाई को दुनिया भर में सांप की प्रजातियों की विस्तृत विविधता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए वर्ल्ड स्नेक डे के रूप में मनाया जाता है। सांप हमारे परिस्थितिक तंत्र का हिस्सा है। कहीं भी सांप दिखे, तो उसे मारे नहीं, बल्कि जिला प्रशासन द्वारा जारी हेल्प लाइन नंबर पर संपर्क कर जानकारी अवश्य दें, जिससे स्नेक रेस्क्यू टीम वहां तत्परता के साथ पहुंचकर सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ सकें। जिला वनमण्डलाधिकारी श्री संजय यादव ने बताया कि विश्व सांप दिवस पारिस्थितिकी संतुलन को बनाए रखने और संरक्षण प्रयासों को बढ़ावा देने में सांपों की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूक करता है। उन्होंने बताया कि जिले में बारिश के दिनों में घर में निकलने वाले सांपो के रेस्क्यू के लिए दल गठित किया गया है। कोई भी व्यक्ति हेल्पलाइन नंबर 94062-75514 पर संपर्क कर सकते है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पांडेय तिवारी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्री अजीत पुजारी, मुंगेली एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल, डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

इन कर्मचारियों का हुआ सम्मान

कलेक्टर ने स्नेक रेस्क्यू करने वाले वन विभाग के वन रक्षक श्री निलेश सोनकर, सुरक्षा श्रमिक श्री आशीष गंधर्व एवं श्री रोहित यादव और वाहन चालक श्री लक्ष्मण पुराईन को सम्मानित किया। इस दौरान बताया गया कि विगत वर्ष बारिश के दिनों में घरों से विभिन्न प्रजाति के लगभग 70 सांपो को रेस्क्यू किया गया था। इस वर्ष अभी तक 30 सांप रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया है।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement