JANJGIR CHAAMPA -किसानों को न हो किसी प्रकार की समस्या, कोचियों व बिचौ : धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, नोडल अधिकारी अनुपस्थित मिले तो होगी कड़ी कार्रवाई - कलेक्टर
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Tue, Jan 13, 2026 / Post views : 203
समाचार
धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, नोडल अधिकारी अनुपस्थित मिले तो होगी कड़ी कार्रवाई - कलेक्टर
किसानों को न हो किसी प्रकार की समस्या, कोचियों व बिचौलियों पर कार्यवाही करने के निर्देश
कलेक्टर ने सभी विभागों को अटल मॉनिटरिंग पोर्टल में नियमित ऑनलाइन एंट्री करने कहा
गांव को प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित करने करें व्यापक प्रचार प्रसार
गणतंत्र दिवस समारोह को गरिमामय मनाने सभी विभागों को दिए आवश्यक निर्देश
बैठक में अनुपस्थित अधिकारी को कलेक्टर ने कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश
जांजगीर-चांपा 12 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक लेकर जिले के विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों में निरीक्षण और समीक्षा के दौरान यह पाया कि कई धान खरीदी केंद्रों में नियुक्त नोडल अधिकारी निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं हो रहे हैं। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि भविष्य में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि यदि नोडल अधिकारी समय पर केंद्रों में उपस्थित नहीं पाए गए, तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि वे आपसी समन्वय बनाकर शासन की योजनाओं और कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने पी वी एप के माध्यम से ऑनलाइन एंट्री करने, धान खरीदी केंद्रों में स्टैकिंग व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी कार्य में किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो तथा कोचियों व बिचौलियों पर निरंतर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने अटल मॉनिटरिंग पोर्टल के माध्यम
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन