Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

जिला एवं सत्र न्यायालय, मुंगेली में अधोसंरचना विकास की नई सौगातः नवनिर : जिला एवं सत्र न्यायालय, मुंगेली में अधोसंरचना विकास की नई सौगातः नवनिर्मित लॉयर्स हॉल एवं डिजिटल कम्प्यूटर लैब

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Wed, Mar 5, 2025 / Post views : 188

जिला एवं सत्र न्यायालय, मुंगेली में अधोसंरचना विकास की नई सौगातः नवनिर्मित लॉयर्स हॉल एवं डिजिटल कम्प्यूटर लैब

माननीय मुख्य न्यायाधीपति श्री रमेश सिन्हा, उच्च न्यायालय छ0ग0, बिलासपुर ने किया लॉयर्स हॉल, डिजिटल कम्प्यूटर लैब का वर्चुअल शुभांरभ

मुंगेली, 05.03.2025//जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर मेें आधुनिक सुधार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल किया गया है। छ0ग0 उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीपति श्री रमेश सिन्हा ने न्यायालय परिसर में जिला अधिवक्ता संघ मुंगेली के लिए बनाये गये नवनिर्मित लॉयर्स हॉल एवं जिला न्यायालय में पक्षकारों के लिए न्यायिक सेवा की पहुँच को और सुगम बनाने हेतु डिजिटल कम्प्यूटर लैब का वर्चअल उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर माननीय न्यायमूर्ति श्री विभुदत्तागुरू पोर्ट फोलियो न्यायाधीश जिला मुंगेली विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

माननीय मुख्य न्यायाधीपति द्वारा अपने उद्बोधन वक्तव्य में नवनिर्मित लॉयर्स हॉल एवं पुनरूद्धार बार रूम को जिला अधिवक्ता संध, मंगेली को सौंपते हुये इस बात पर जोर दिया कि अधिवक्तागण इस बार रूम को सुव्यवस्थित और बेहतर न्यायिक सेवा प्रदाय करने की दिशा में अपना पूर्ण सहयोग देते हुये इसकी महत्ता और गरिमा को बनाये रखने में अपना पूर्ण योगदान करेंगे। साथ ही कहा कि डिजिटल कम्प्यूटर लैब की स्थापना अधिवक्ताआंे और न्यायालय कर्मियों, पक्षकारों के लिए अत्यधिक लाभकारी सिद्ध होगी जिससे उन्हें आधुनिक संसाधनों की सुविधा मिलेगी और न्यायिक कार्यांे को और गतिशीलता मिलेगी।

इस उद्घाटन समारोह में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सी.के. अजगल्ले, ने कहा कि माननीय मुख्य न्यायाधीपति एवं माननीय पोर्टफोलियों जज मुंगेली के मार्गदर्शन में न्यायालय में अधोसंरचना विकास में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया है कि जिससे न्यायालय परिसर अधोसंरचना की दृष्टिकोण से पहले से अधिक विकसित एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त हो गया है। उन्होंने न्यायालय परिसर में इन सुविधाओं के विस्तार के लिए माननीय मुख्य न्यायाधीपति एवं माननीय पोर्टफोलियो जज के प्रति आभार व्यक्त किया और इसे न्यायिक सेवा की सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। साथ ही इस कार्यक्रम का सफल बनाने में न्यायिक प्रशासन के अधिकारी तकनीकि स्टाफ एवं जिला प्रशासन एवं लोक निर्माण विभाग एवं दूरसंचार विभाग सी.एस.ई.बी. विभाग को आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से जिला कलेक्टर श्री राहुल देव व पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल एवं अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पांडे तिवारी एवं न्यायिक अधिकारी परिवार न्यायाधीश श्रीमती कीर्ति लकड़ा, प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री नीरज शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती रेशमा बैरागी पटेल, व्यवहार न्यायाधीश श्री अनंतदीप तिर्की एवं श्रीमती श्वेता ठाकुर साथ ही जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजमन सिंह, श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी सचिव जिला अधिवक्ता संघ, मुंगेली व अन्य गणमान्य अधिवक्ता गण एवं जिला न्यायालय प्रशासन की ओर से न्यायालय प्रबंधक श्री लोकेश देवांगन, प्रशासनिक अधिकारी श्री जगदीश प्रसाद रजक व अन्य न्यायिक कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement