Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

मुंगेली न्यूज़- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: परिणय सूत्र में बंधे 94 : नवदम्पत्तियों को चेक व उपहार सामग्री प्रदान कर की गई सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Thu, Feb 12, 2026 / Post views : 198

जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)

समाचार

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: परिणय सूत्र में बंधे 94 जोड़े

आदर्श कृषि उपज मंडी मुंगेली में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

नवदम्पत्तियों को चेक व उपहार सामग्री प्रदान कर की गई सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना

मुंगेली, 10 फरवरी 2026// मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिला मुख्यालय स्थित आदर्श कृषि उपज मंडी परिसर में परिवारजनों एवं गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में आज 94 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत रूप से दीप प्रज्वलन कर माँ सरस्वती के छायाचित्र पर पुष्प अर्पण के साथ किया गया। इसके पश्चात धार्मिक परंपराओं के अनुसार विवाह संस्कार संपन्न कराए गए। सामूहिक विवाह कार्यक्रम के माध्यम से निर्धन एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का विवाह गरिमामय एवं सम्मानपूर्वक संपन्न कराया गया। इस दौरान उपस्थित अतिथियों को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए एक सौगात है। इस योजना से जहां गरीब परिवारों को अपने बेटियों के विवाह की चिंता से मुक्ति मिली है, वहीं इस योजना के क्रियान्वयन से विवाह में होने वाले फिजूल खर्ची पर भी लगाम लगा है। उन्होंने दम्पत्तियों को नवदात्पत्य जीवन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उपज मंडी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री श्रीकांत पाण्डेय ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि पहले शादी में होने वाले खर्च के लिए गरीब परिवारों को अपना घर, खेत, जमीन सब गिरवी रखना पड़ता था, लेकिन शासन की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत एक ही मंच पर अनेक गरीब वर-वधुओं की शादी हो रही है। इससे समाज में एकता स्थापित हो रही है, जिससे समाज में एक सकारात्मक संदेश जाता है। उन्होंने कार्यक्रम के बेहतर आयोजन के लिए जिला प्रशासन सहित विभाग की सराहना की।

कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने कहा कि बेटा-बेटी में कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए, दोनों समान हैं। विवाह दो परिवारों का पवित्र मिलन होता है। उन्होंने नवविवाहित दंपत्तियों को शुभकामनाएं देते हुए महतारी वंदन योजना, स्वरोजगार हेतु ऋण सहित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने नवदम्पत्तियों को सुखमय एवं खुशहाल जीवन जाते हुए आगे बढ़ने प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया और नवदम्पत्तियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में नवदम्पत्तियों को चेक व उपहार सामग्री प्रदान कर उनके सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना की गई। इस दौरान अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, नगर पालिका मुंगेली अध्यक्ष श्री रोहित शुक्ला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती शांति देवचरण भास्कर, उपाध्यक्ष श्री जयप्रकाश मिश्रा, जनपद पंचायत मुंगेली अध्यक्ष श्री रामकमल सिंह परिहार, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अम्बालिका साहू सहित अन्य गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधिगण और वर-वधु के परिजन मौजूद रहे।

क्रमांक//02-43 सुजीत कुमार सिंह

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement