Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: मुंगेली न्यूज़ - कलेक्टर ने सभी दलों को प्रक्रिया का पालन करते हुए अपने बूथों पर शतप्रतिशत मतदान कराने किया प्रोत्साहित

Admin / Sun, Apr 28, 2024 / Post views : 194

लोकसभा निर्वाचन 2024 समाचार

कलेक्टर ने सभी दलों को प्रक्रिया का पालन करते हुए अपने बूथों पर शतप्रतिशत मतदान कराने किया प्रोत्साहित


मतदान दलों को प्रशिक्षण में नाटक के जरिए मतदान प्रक्रिया के बारे में दी गई जानकारी


मुंगेली 27 अप्रैल 2024// मुंगेली विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला करही और स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल दाऊपारा मुंगेली में मतदान दलों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आज दूसरे दिन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव ने करही के प्रशिक्षण स्थल में पहुंचकर मतदान दलों को प्रक्रिया का पालन करते हुए अपने बूथों में शतप्रतिशत मतदान कराने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रशिक्षण के दौरान बहुत ही रोचक तरीके से नाटक के जरिए मतदान की प्रक्रिया को समझाया गया। संयुक्त कलेक्टर श्री गिरीश रामटेके ने पीठासीन अधिकारी की भूमिका निभाई। वहीं कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज मतदाता के रूप में मतदान करने पहुंचे। इस दौरान मतदाता को कौन से परिचय पत्र लेकर आना जरूरी है, उसके बारे में बताया गया। कलेक्टर ने बताया कि मतदाता मतदान करने जाते समय अपने साथ आधार कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस अथवा 12 पहचान पत्र में से कोई एक पहचान पत्र अवश्य रखें। उन्होंने मतदान दिवस को समय पर मॉक पोल कराने और प्रातः 07 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने में मतदान दलों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सभी गर्मी में अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखे और अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करें। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल दाऊपारा मुंगेली में मतदान दलों के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जिले के सभी मतदान केंद्र में गर्भवती महिलाओं, दिव्यांग और वरिष्ठजनों को विशेष प्राथमिकता देते हुए उनके लिए पृथक लाइन सुनिश्चित किया जाए। अधिक लंबी लाइन की स्थिति में मतदाताओं को प्रतीक्षा कक्षा में बैठाएं, उनकी बारी आने पर मतदान कराए। उन्होंने कहा कि कोई भी मतदाता मतदान से वंचित नहीं होना चाहिए। प्रशिक्षण में मॉकपोल की प्रक्रिया, मॉक पोल के बाद बीयू और वीवीपेट की सीलिंग,वास्तविक मतदान प्रारंभ व समाप्ति प्रक्रिया और प्रतिस्थापन प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई। इस पर पथरिया एसडीएम श्री भरोसा राम ठाकुर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री चन्द्रकुमार घृतलहरे सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री आई.पी. यादव, श्री संजय सोनी, श्री जय मंगल सिंह ध्रुव और श्री मोहन उपाध्याय द्वारा बताया गया कि पीठासीन अधिकारी रिपोर्ट भाग 01 में सावधानी पूर्वक मॉकपोल प्रमाण-पत्र भरेगा एवं उसमें सभी मतदान अधिकारियों और मतदान अभिकर्ताओं का हस्ताक्षर लेगा। मॉकपोल के दौरान बीयू, सीयू एवं वीवीपेट कार्य नहीं करने की स्थिति में केवल बीयू, सीयू एवं वीवीपेट में से एक मशीन को ही बदलेगें। वास्तविक मतदान के दौरान यदि बीयू, सीयू कार्य नहीं करे तो पूरा सेट बदला जायेगा एवं एक-एक अभ्यर्थी को एक-एक मत डालकर पुनः मॉकपोल कराया जायेगा।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement