जांजगीर-चांपा - कलेक्टर का बलौदा विकासखंड क्षेत्र में मैराथन दौरा, विक : पीएम आवास, स्कूल, आंगनबाड़ी भवन, चेकडेम, पीडीएस दुकान, मुक्तिधाम सहित विभिन्न कार्याें का किया अवलोकन
Bureau Chief- Digvendra Kumar Gupta / Fri, Mar 20, 2026 / Post views : 49
समाचार
कलेक्टर का बलौदा विकासखंड क्षेत्र में मैराथन दौरा, विकास कार्यों का लिया जायजा
जर्वे ब, जावलपुर, महुदा ब, ढोरला व करमंदा में किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए कड़े दिशा-निर्देश
पीएम आवास, स्कूल, आंगनबाड़ी भवन, चेकडेम, पीडीएस दुकान, मुक्तिधाम सहित विभिन्न कार्याें का किया अवलोकन
जांजगीर-चांपा, 20 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज विकासखंड बलौदा अंतर्गत मैराथॉन दौरा करते हुए ग्राम जर्वे ब, जावलपुर, महुदा ब, ढोरला व करमंदा में विकास कार्यों का निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने जर्वे ब में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां प्रतिमाह चावल उत्सव आयोजित करने के निर्देश दिए, ताकि हितग्राहियों को समय पर और व्यवस्थित रूप से खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित हो। इस दौरान उन्होंने बीपीएल एवं एपीएल राशन कार्ड धारकों की जानकारी ली एवं वितरण प्रणाली की समीक्षा की। कलेक्टर ने उचित मूल्य दुकान को निर्धारित समय पर खोलने, स्टॉक रजिस्टर संधारित करने तथा उठाव और वितरण की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्माणाधीन पीडीएस भवन का निरीक्षण करते हुए कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा और इसे निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सीसी रोड निर्माण कार्य का भी निरीक्षण करते हुए मौके पर ही सड़क की मोटाई और चौड़ाई की माप कराई तथा नियमित तराई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माणाधीन मुक्तिधाम सह प्रतीक्षालय का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी कार्य मानक के अनुरूप एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाए
Bureau Chief- Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन