Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर गर्भवती महिलाओं के लिए निःशुल्क सोनोग्राफी जांच एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Admin / Sat, Oct 5, 2024 / Post views : 249

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर गर्भवती महिलाओं के लिए निःशुल्क सोनोग्राफी जांच एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

07 अक्टूबर को तरेगांव जंगल, 08 अक्टूबर को रेंगाखार कला और 09 अक्टूबर को पिपरिया में निःशुल्क सोनोग्राफी जांच एवं स्वास्थ्य शिविर का होगा आयोजन

लोक सेवा न्यूज़ 24 सम्पादक - दिग्वेन्द्र गुप्ता

कवर्धा, 05 अक्टूबर 2024।उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर वनांचल क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं के लिए निःशुल्क सोनोग्राफी जांच शिविर का आयोजन 07 अक्टूबर को तरेगांव जंगल, 08 अक्टूबर को रेंगाखार कला और 09 अक्टूबर को पिपरिया में किया जाएगा। रेंगाखार कला में निःशुल्क सोनोग्राफी जांच शिविर के साथ साथ रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा । इस शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु, मेडिसिन, हड्डी, दंत रोग विशेषज्ञ और रेडियोलोजिस्ट उपलब्ध रहेंगे। यह शिविर गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है और इसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सभी संबंधित महिलाएं इस अवसर का लाभ उठाएं। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप कबीरधाम जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से सुधार एवं विस्तार हो रहा है। जिले में महज पांच माह के भीतर ही सुरक्षित मातृत्व आश्वसन योजना के तहत जिले के 723 गर्भवती माताओं को निःशुल्क सोनोग्राफी का लाभ दिया गया है। जिले के जिला अस्पताल कवर्धा और जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पंडरिया में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हुआ है साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की पदस्थापना राज्य शासन द्वारा की गई है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा भी जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार तथा जरूरतमंद लोगों को सोनोग्राफी सुविधाओं का लाभ मिल सके इसके लिए जिला प्रशासन स्तर पर लगातार प्रयास किया जा रहा है। जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा महिलाओं और ग्रामीणों की मांग पर जिले के सूदूर वनांचल क्षेत्र झलमला में मैगा कैंप लगाकर भी वनांचल क्षेत्र में निवासरत गर्भवती माताओं को विशेष स्वास्थ्य परीक्षण कर सोनोग्राफी की सुविधाएं मुहैया कराई गई। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के प्रयासों से जिले में विशेषज्ञ चिकित्सकों की पदस्थापना की गई है। कबीरधाम जिले की अधिकांश जनसंख्या ग्रामीण दूरस्थ क्षेत्रों में निवास करती है। जिनमें विशेषकर विकासखण्ड पण्डरिया और बोड़ला अंतर्गत विशेष संरक्षित बैगा जनजाति निवासरत है। कई वर्षो से यह जनजाति सूचीबद्ध तथा गैर सूचीबद्ध कठिनतम् पंहुचविहिन एवं जंगली क्षेत्रों में निवास करते है। इन क्षेत्रों के हितग्राहियों के लिए सोनोग्राफी की सुविधा अब उपलब्ध है। गर्भवती महिलाओं विशेषकर उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी अतिआवश्यक है। जिला अस्पताल कवर्धा और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पण्डरिया में गर्भवती महिलाओं के लिए सोनोग्राफी की सुविधा निःशुल्क दी जा रही है।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement