: उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर ग्राम छिरहा में किया विद्युत पोल का सुधार कार्य
Admin / Fri, Aug 30, 2024 / Post views : 150
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर ग्राम छिरहा में किया विद्युत पोल का सुधार कार्य
lok seva news 24 Bureau Chief - Digvendra Gupta
कवर्धा, 28 अगस्त 2024। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा लगातार क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। इसके साथ ही क्षेत्रों के विकास कार्य किए जा रहे है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कवर्धा विकासखंड के ग्राम छिरहा के पास हाई वोल्टेज तार के विद्युत पोल क्षतिग्रस्त और गिरने की शिकायत मिलने पर तत्काल संज्ञान में लेकर विद्युत विभाग को निर्देशित किया। विद्युत विभाग ने भी तत्काल कार्रवाही करते हुए पोल में सुधार कार्य कर उसे दुरूस्थ कर दिया है। जिससे अब पोल के कारण किसी भी प्रकार से जनहानि होने की संभावना बहुत कम हो गयी है। क्षेत्रवासियों ने इस पहल के लिए उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रति आभार प्रकट किया है।
Admin
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन