Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: स्वच्छता दिवस के अवसर पर न्यायालय से निकली रैली, छात्रों ने लिया स्वच्छता का संकल्प

स्वच्छता दिवस के अवसर पर न्यायालय से निकली रैली, छात्रों ने लिया स्वच्छता का संकल्प

लोक सेवा न्यूज़ 24 सम्पादक - दिग्वेंद्र गुप्ता

कवर्धा 01 अक्टूबर 2024। गांधी जयंती के उपलक्ष्य में माननीय उच्च न्यायालय के निर्देश पर माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कबीरधाम (कवर्धा) श्रीमती सत्यभामा अजय दुबे के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय कवर्धा में 14 सितंबर 2024 से 01 अक्टूबर 2024 तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया। ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ विषय पर आज जिला एवं सत्र न्यायालय कबीरधाम से स्वच्छता रैली निकाली गई। श्रीमती सत्यभामा अजय दुबे प्रधान जिला न्यायाधीश ने रैली को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्रों की इस रैली में स्लोगन एवं बैनर के माध्यम से स्वच्छता का संदेश देते हुए लोगों से अपने घर जैसे ही साथ आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने की अपील की। छात्राओं ने अपने संदेश में स्वच्छता पर रोचक नारे लगाये एवं स्लोगन लिखे। स्वच्छता से समाज स्वस्थ होता है। ‘‘स्वच्छता अपनाये भरपूर, रोगों से रहेंगे दूर’’, गांव-शहर रखोगे स्वच्छ, देश-दुनिया होगी स्वस्थ। स्वच्छता का एक ही नारा, स्वच्छ रहे हरदम देश हमारा इत्यादि। इस मौके पर छात्र-छात्राओं में उत्साह देखा गया। रैली जिला न्यायालय परिसर से निकलकर कलेक्टोरेट के सामने से होते हुए रेस्टहाउस के रास्ते से करपात्री स्कूल पर समाप्त हुई। ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ विषय पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय द्वारा निकाली गई इस रैली में छात्र-छात्राओं को स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर स्कूल में एक विधिक साक्षरता शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित शिक्षकों एवं छात्रों को आधारभूत कानून की जानकारी दी गई। शिविर में मोटर यान अधिनियम, लैंगिक अपराध से बालकों का संरक्षण अधिनियम, बाल श्रम, शिक्षा का अधिकार, घरेलूं हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम की जानकारी दी गई। साथ ही छात्रों को बताया गया कि न्यायालय के अंदर ही विधिक सेवा कार्यालय होता है जहां कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति निःशुल्क अधिवक्ता एवं निःशुल्क सलाह प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश श्रीमती सत्यभामा अजय दुबे, अपर जिला सत्र न्यायाधीश श्रीमती योगिता विनय वासनिक, अपर जिला सत्र न्यायाधीश श्री श्रीनिवास तिवारी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव, न्यायिक मजि. पल्लव रघुवंशी, सुबोध मिश्रा, न्यायिक मजि, सुश्री पूजा मण्डावी प्राधिकरण के सचिव श्री राहुल कुमार, स्कूल के शिक्षकगणएवं पैरालीगल वालिन्टियर्स उपस्थित रहकर छात्राओं का उत्साहवर्धन किये।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement