जांजगीर चाम्पा - अघोर विद्यापीठ पोड़ी दल्हा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा : अघोर विद्यापीठ पोड़ी दल्हा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा दिवस के अवसर पर हुआ एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Sat, Jan 10, 2026 / Post views : 187
अघोर विद्यापीठ पोड़ी दल्हा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा दिवस के अवसर पर हुआ एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन
10 जनवरी 2026 शनिवार को अघोर विद्यापीठ पोड़ी दल्हा अकलतरा में विद्यालय के संस्थापक परम पूज्य बाबा जी श्री कापालिक धर्मरक्षित राम जी के आशीर्वाद एवं अध्यक्ष श्री गोपाल राम जी तथा प्राचार्या अंजली दीक्षित के कुशल निर्देशन में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा दिवस के उपलक्ष्य पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यातायात प्रभारी श्री सत्येंद्र क्षत्रिय जी जांजगीर-चांपा एवं उनके सहयोगीगण रहे। सर्वप्रथम कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर किया गया तत्पश्चात माता सरस्वती जी की मूर्ति के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। प्राचार्या अंजली दीक्षित एवं उपप्राचार्य मुनेश कश्यप के द्वारा पौधा एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर अतिथियों का सम्मान किया गया। यातायात प्रभारी श्री सत्येंद्र क्षत्रिय जी ने बच्चों के साथ सड़क सुरक्षा संबंधी विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की एवं उन्हें सड़क के महत्वपूर्ण नियमों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि ‘राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा दिवस’ को अब राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के रूप में मनाया जाता है, जो हर साल 1 जनवरी से 31 जनवरी तक चलता है, जिसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा नियमों और जागरूकता को बढ़ावा देना है, जिसमें हेलमेट, सीटबेल्ट और नशे में ड्राइविंग से बचना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। यह सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा आयोजित एक राष्ट्रव्यापी अभियान है, जो दुर्घटनाओं को कम करने और सुरक्षित सड़कों के लिए जन-भागीदारी बढ़ाने पर केंद्रित है। यातायात प्रभारी ने बच्चों को प्रेरित किया कि वे कम उम्र में वाहन चलाने की कोशिश ना करें बल्कि सही उम्र का इंतजार करें और उनके घर में जो भी सदस्य वाहन चलाते हैं उन्हें सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करते हुए हमेशा हेलमेट पहनने एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट बांधने की जानकारी भी दी। विद्यार्थियों ने बहुत ही ध्यान पूर्वक सारे नियमों को सुना एवं समझा तथा वाहन चलने का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या अंजली दीक्षित के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रेषित किया गया। इस प्रकार कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने में विद्यार्थियों एवं शाला के समस्त शिक्षकगणों एवं कर्मचारियों का सहयोग महत्वपूर्ण रहा।
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन