मत्स्य रोग प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन : मत्स्य रोग प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Thu, Mar 6, 2025 / Post views : 229
जिला जनसंपर्क विभाग मुंगेली (छ.ग.)
समाचार
जिला जनसंपर्क विभाग मुंगेली (छ.ग.)
समाचार
मत्स्य रोग प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
मुंगेली, 06 मार्च 2025// केन्द्रीय मात्स्यिकी शिक्षा संस्थान, मुम्बई द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र, मुंगेली के संयुक्त तत्वाधान में अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत मत्स्य रोग प्रबंधन विषय पर मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम फरहदा में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में केन्द्रीय मात्स्यिकी शिक्षा संस्थान, मुम्बई के वैज्ञानिक डॉ. अरुण शर्मा ने उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को मत्स्य स्वास्थ्य प्रबंधन पर विस्तृत जानकारी दी। वहीं डॉ. सलोनी शिवम ने मछलियों में होने वाले रोगों और उनके नियंत्रण के संबंध में बताया। मत्स्य विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप सिंह ने ग्रामीण तालाबों के प्रबंधन एवं मत्स्य पालन हेतु आवश्यक भौतिक-रासायनिक गुणों के बारे में जानकारी साझा की। इस दौरान गॉव के सरपंच श्री उमेश साहू ने ग्रामीण आजीविका विकास हेतु मछलीपालन के महत्व को बताते हुए इसके आर्थिक लाभों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के समापन में तालाब में मत्स्य बीज संचय किया गया। इस अवसर पर स्व सहायता समूहों की महिलाएं एवं कृषकगण मौजूद रहे।

क्रमांक//03-13// सुजीत कुमार सिंह//चंद्राकर// फोटो 07 से 10
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन