Logo
Breaking News Exclusive
मुख्य अतिथि श्री कैलाश चंद्रवंशी ने अपने संबोधन में धार्मिक आयोजनों की सराहना करते हुए नवधा मंच के लिए शेड निर्माण की घो अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा, 2 दिनों में मृतिका की पहचान, 5 दिन के अंदर एक आरोपी पुणे से गिरफ्तार धान खरीदी में 70 लाख से अधिक की हेराफेरी का खुलासा, खरीदी प्रभारी गिरफ्तार दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने लगभग 5 लाख भूमिहीन कृषि मजदूर परिवा रेत के अवैध परिवहन पर की गई कार्रवाई: 13 हाईवा व 3 ट्रैक्टर जब्त मुख्यमंत्री की पहल से मजदूर परिवारों को मिला सम्मान और आत्मविश्वास आयोजित नवधा रामायण पाठ का आज सातवां दिन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के श् शौचालय निर्माण सहित विभिन्न मांगों को मिली स्वीकृति, अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश यूट्यूब देखकर एटीएम काटने की साजिश नाकाम, गैस कटर के साथ आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारी, सचिव सहित कर्मचारी होंगे सम्मानित मुख्य अतिथि श्री कैलाश चंद्रवंशी ने अपने संबोधन में धार्मिक आयोजनों की सराहना करते हुए नवधा मंच के लिए शेड निर्माण की घो अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा, 2 दिनों में मृतिका की पहचान, 5 दिन के अंदर एक आरोपी पुणे से गिरफ्तार धान खरीदी में 70 लाख से अधिक की हेराफेरी का खुलासा, खरीदी प्रभारी गिरफ्तार दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने लगभग 5 लाख भूमिहीन कृषि मजदूर परिवा रेत के अवैध परिवहन पर की गई कार्रवाई: 13 हाईवा व 3 ट्रैक्टर जब्त मुख्यमंत्री की पहल से मजदूर परिवारों को मिला सम्मान और आत्मविश्वास आयोजित नवधा रामायण पाठ का आज सातवां दिन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के श् शौचालय निर्माण सहित विभिन्न मांगों को मिली स्वीकृति, अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश यूट्यूब देखकर एटीएम काटने की साजिश नाकाम, गैस कटर के साथ आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारी, सचिव सहित कर्मचारी होंगे सम्मानित

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ -जिले में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति रखें सुचारू, कलेक्टर ने : सभी पेट्रोल पंपों में एक सप्ताह का स्टॉक अनिवार्य, रोजाना खरीदी-बिक्री की देनी होगी जानकारी, अग्रिम इंडेंट रखने के निर्द

जिले में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति रखें सुचारू, कलेक्टर ने पंप संचालकों को दिए निर्देश

सभी पेट्रोल पंपों में एक सप्ताह का स्टॉक अनिवार्य, रोजाना खरीदी-बिक्री की देनी होगी जानकारी, अग्रिम इंडेंट रखने के निर्देश

पेट्रोल-डीजल व एलपीजी शिकायतों के लिए जिला कंट्रोल रूम स्थापित, प्रदेश में एक माह का पर्याप्त स्टॉक

कवर्धा, 14 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के पेट्रोल पंप संचालकों की एक महत्वपूर्ण बैठक लेकर जिले में पेट्रोलियम उत्पादों की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने के संबंध में शासन के दिशा-निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में कलेक्टर ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित किया कि जिले में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति बाधित न हो ताकि उपभोक्ताओं को समय पर ईंधन उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जा सके।

कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि सभी पेट्रोल पंपों में आगामी एक सप्ताह का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखें। न्यूनतम रिजर्व स्टॉक की स्थिति हर समय बनाए रखी जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी पेट्रोल पंप में ड्राई स्थिति उत्पन्न नहीं होने देना है। इसके लिए पंप संचालकों को अग्रिम इंडेंट की व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि समय पर आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

कलेक्टर ने कहा कि भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सभी पंप संचालकों द्वारा कड़ाई से पालन किया जाए। साथ ही प्रत्येक कार्य दिवस में पेट्रोल और डीजल की खरीदी-बिक्री से संबंधित दैनिक जानकारी जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई जाए, जिससे आपूर्ति व्यवस्था की नियमित निगरानी की जा सके। बैठक में खाद्य अधिकारी श्री चंद्रशेखर देवांगन, सहायक खाद्य अधिकारी श्री मदन मोहन साहू सहित जिले के विभिन्न पेट्रोल पंप संचालक उपस्थित रहे।

जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित

प्रदेश में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति और व्यवस्था की निगरानी तथा संबंधित विभागों और संस्थाओं के बीच समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से खाद्य विभाग द्वारा राज्य एवं जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिला कबीरधाम में भी कंट्रोल रूम कलेक्ट्रेट के कक्ष क्रमांक 21, खाद्य शाखा में बनाया गया है, जिसका दूरभाष नंबर 07741-232048 है। इस नंबर पर एलपीजी गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल से संबंधित किसी भी समस्या के निराकरण के लिए कार्यालयीन समय में संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। इसके अतिरिक्त राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 0771-2511975 है।

प्रदेश में एक माह का पर्याप्त पेट्रोल-डीजल स्टॉक

छत्तीसगढ़ पेट्रोलियम के प्रदेश अध्यक्ष श्री विजय पाण्डेय ने बताया कि प्रदेश में भारत पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के तीनों डिपो में आगामी एक माह तक का पर्याप्त पेट्रोल और डीजल का स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि पर्याप्त भंडारण उपलब्ध होने के कारण प्रदेश के सभी जिलों में स्थित पेट्रोल पंपों को नियमित रूप से आपूर्ति जारी रहेगी और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा

Bureau Chief- Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement