Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: प्रशासनिक लापरवाही के कारण तीन माह बाद भी धान का उठाव नहीं

Admin / Sat, May 25, 2024 / Post views : 196

प्रशासनिक लापरवाही के कारण तीन माह बाद भी धान का उठाव नहीं

अधिकारी ने मूंदी आंखें, प्रबंधकों की बढ़ी परेशानी

कवर्धा { लोक सेवा न्यूज़ 24 )। प्रदेश सहित जिले में धान खरीदी खत्म हुए करीब तीन माह होने को है, लेकिन इसके बाद भी उपार्जन केंद्रों में धान पड़ा हुआ है। प्रशासनिक लापरवाही व जिम्मेदार अधिकारी डीएमओ भी आंख बंद कर शांत बैठ गए है। इसके कारण अब तक धान का उठाव नहीं हो सका है। ज्ञात हो कि जिले में विपणन विभाग और राईस मिलर की मनमानी के चलते धान खरीदी बंद होने के तीन महीने बाद भी धान का उठाव नहीं हो सका है। अभी भी उपार्जन केन्द्रों में लगभग 80 हजार क्विंटल से ज्यादा धान पड़ा हुआ है। इधर बेमौसम बारिश से समिति प्रबंधकों की चिंता बढ़ गई है। सहसपुर लोहारा विकासखंड के मोहगांव में समिति प्रबंधकों ने अपने सिर पर धान का बोरा ले कर प्रदर्शन किया और विपणन विभाग व राईस मिलर को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही धान का उठाव नहीं होगा तो विपणन विभाग के सामने धान का बोरा रखकर प्रदर्शन करने मजबूर होंगे। जिला सहकारी समिति कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष गंगा दास मानिकपुरी ने विपणन विभाग और राईस मिलर पर सांठगांठ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि खरीदी केन्द्रों में जहां भी धान का उठाव नहीं हुआ है वहां धान को खराब बता कर उठाव नहीं कर रहे हैं। जबकि धान की क्वालिटी में कोई कमी नहीं आई है। कुल मिलाकर जिला विपणन और राईस मिलर सांठगांठ कर सारा खेल खेल रहे हैं|

बारिश में उग आए धान, मवेशी कर रहे चट

करोड़ों रूपये खर्च कर शासन ने किसानों से धान की खरीदी की है, लेकिन जिले के अधिकारियों की लापरवाही के कारण शासन को लाखों रुपये का नुकसान हो रही है। उपार्जन केंद्रों में धान बारिश से भीग गए है और धान में पिकी यानी धान उग रहे है वही कई उपार्जन केंद्रों में मवेशी धान को नुकसान कर रहे है, लेकिन न तो इस पर जिला प्रशासन गंभीर है न ही विपणन विभाग गम्भीर है।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement