Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: धान खरीदी 2024-25: किसानों के जूट बारदानों पर मिलेगा 25 रुपये का अतिरिक्त भुगतान

Admin / Sat, Nov 23, 2024 / Post views : 130

धान खरीदी 2024-25: किसानों के जूट बारदानों पर मिलेगा 25 रुपये का अतिरिक्त भुगतान

खाद्य सचिव श्री अंबलगन पी ने वीडियो कांफ्रेंस के दौरान धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा करते हुए यह जानकारी दी

Lok seva News 24 Bureau Chief - Digvendra Gupta कवर्धा, 23 नबम्बर 2024। राज्य शासन ने किसानों के हित में धान खरीदी प्रक्रिया को अधिक लाभकारी और पारदर्शी बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। खाद्य सचिव श्री अंबलगन पी ने सभी जिलों के कलेक्टरों और संबंधित अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में यह जानकारी दी कि इस वर्ष किसान अपने अच्छे जूट बारदानों का उपयोग धान विक्रय में कर सकते हैं। इसके लिए किसानों को प्रति बारदाना 25 रुपए का अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा। उन्होंने खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 की राज्य शासन द्वारा सुचारू रूप से की जा रही धान खरीदी व्यवस्था की गहन समीक्षा की। खाद्य सचिव ने कलेक्टरों को निर्देश दिया कि किसानों को जूट बारदाने के इस अतिरिक्त भुगतान की जानकारी समितियों और ग्राम स्तर के प्रभारी अधिकारियों के माध्यम से दी जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसानों को उनके अधिकार की पूरी जानकारी मिले और वे इस योजना का लाभ उठा सकें।उन्होंने कहा कि किसानों को धान खरीदी में आवश्यक परेशानियां नही होनी चाहिए। प्रदेश के सरहदी जिले में धान के अवैध परिवहनों पर कड़ी निगरानी रखे और इनसे जुड़े लोगों पर ततपरता से कार्यवाही करें। सूचना तंत्र मजूबत बनाये।इसके साथ ही, सचिव ने खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में मिलरों द्वारा उठाए गए धान के चावल को 30 नवंबर 2024 तक एफसीआई और नागरिक आपूर्ति निगम के संबंधित केंद्रों में जमा करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।

कबीरधाम जिले में धान खरीदी की प्रगति

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने वीडियो कांफ़्रेस बैठक में बताया कि जिले में 108 धान खरीदी केंद्रों के माध्यम से अब तक 8217 पंजीकृत किसानों से 4,09,600.40 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। आगामी 25 नवंबर 2024 को सभी खरीदी केंद्रों पर 2767 टोकन (1375 टोकन समितियों द्वारा और 1392 टोकन तुहार हाथ एप्प के माध्यम से) जारी किए गए हैं, जिनके माध्यम से 1,34,747.60 क्विंटल धान की खरीदी होगी। इस वर्ष जिले में 7280 नए किसानों ने पंजीकरण कराया है। अब तक कुल 1,24,787 किसानों ने अपने 1,24,411 हेक्टेयर रकबे में उपजाए गए धान को समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए पंजीकरण कराया है।

धान खरीदी केंद्रों पर विशेष व्यवस्थाएं

कलेक्टर श्री वर्मा ने बताया कि धान खरीदी प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए किसानों के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। इन व्यवस्थाओं के तहत सभी धान खरीदी केंद्रों पर कंप्यूटर, प्रिंटर, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन और सीसी कैमरे लगाए गए है, जहां नही लग पाए वहां लगाई जा रही है। इसके साथ ही धान खरीदी के केंद्रों में छाया, शुद्ध पेयजल, शौचालय और बैठने की उचित व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। खरीदे गए धान को सुरक्षित रखने के लिए डनेज और तारपोलिन की व्यवस्था की गई है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ताकि धान खरीदी में पारदर्शिता बनी रहे। किसानों को योजनाओं और समर्थन मूल्य की जानकारी पोस्टर, बैनर और अन्य प्रचार सामग्री के माध्यम से दी जा रही है। प्रत्येक खरीदी केंद्र पर नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है, जो किसानों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करेंगे।

चावल भंडारण प्रक्रिया में तेजी

कलेक्टर ने बताया कि चावल के भंडारण को तेज और सुचारू बनाने के लिए मगरधा, पंडरिया और हथलेवा के गोदामों को शनिवार और रविवार जैसे अवकाश के दिनों में भी खोला जाएगा। इसके माध्यम से चावल को जल्द से जल्द एफसीआई और नागरिक आपूर्ति निगम के संबंधित केंद्रों में जमा कराया जाएगा। समाचार क्रमांक,1294/ गुलाब डड़सेना- निखिलेश फ़ोटो क्रमांक

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement