मुंगेली न्यूज़ -महतारी वंदन योजना से प्रियंका बनीं आत्मनिर्भर, शुरू किय : महतारी वंदन योजना से प्रियंका बनीं आत्मनिर्भर, शुरू किया खुद का व्यवसाय
Bureau Chief- Digvendra Kumar Gupta / Fri, Mar 20, 2026 / Post views : 68
जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)
सफलता की कहानी
महतारी वंदन योजना से प्रियंका बनीं आत्मनिर्भर, शुरू किया खुद का व्यवसाय
मुंगेली, 20 मार्च 2026// शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हो रही है। इस योजना के तहत मिलने वाली मासिक आर्थिक सहायता ने न केवल महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान किया है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने की नई राह भी दिखाई है। इसी कड़ी में जिले के लोरमी विकासखंड अंतर्गत ग्राम खपरीकला की निवासी प्रियंका साहू ने योजना से प्रतिमाह प्राप्त होने वाली 01 हजार रूपए का सदुपयोग करते हुए अपने घर के पास एक छोटा जनरल स्टोर प्रारंभ किया। धीरे-धीरे उनका यह छोटा प्रयास एक स्थायी आय के स्रोत में बदल गया।
प्रियंका ने बताया कि पहले परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी और दैनिक जरूरतों को पूरा करना भी चुनौतीपूर्ण था। लेकिन योजना से मिली सहायता ने उन्हें नया आत्मविश्वास दिया। उन्होंने बचत और समझदारी से निवेश कर अपने व्यवसाय को खड़ा किया, जिससे अब परिवार की आय में वृद्धि हुई है और जीवन स्तर में भी सुधार आया है। आज प्रियंका न केवल अपने परिवार का सहारा बनी हैं, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा स्रोत बन गई हैं। उन्होंने कहा कि यदि सही मार्गदर्शन और अवसर मिले, तो महिलाएं किसी भी क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सकती हैं। प्रियंका साहू ने इस योजना के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।
Bureau Chief- Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन