दुल्लापुर बाजार - दुल्लापुर बाजार के राजेश यादव बने किवा काईपो इंडस्ट : दुल्लापुर बाजार राजेश यादव बने किवा काईपो इंडस्ट्रीज में डायरेक्टर, क्षेत्र में हर्ष का माहौल
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Mon, Apr 6, 2026 / Post views : 326
दुल्लापुर बाजार के राजेश यादव बने किवा काईपो इंडस्ट्रीज में डायरेक्टर, क्षेत्र में हर्ष का माहौल
दुल्लापुर बाजार 06 /04/ 2026// उभरते व्यापारी ( डायरेक्ट सेलिंग ) राजेश यादव ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए किवा काईपो इंडस्ट्रीज में डायरेक्टर पद प्राप्त किया है। उनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल बना हुआ है।
यह सम्मान समारोह बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड स्थित प्रीत होटल में आयोजित किया गया, जहां कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में राजेश यादव को सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उन्हें फूल-मालाओं से स्वागत कर उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गई।
बताया जा रहा है कि राजेश यादव ने किवा प्रोडक्ट की अधिक सप्लाई और बेहतर बिक्री के माध्यम से कंपनी में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी मेहनत, लगन और व्यवसायिक कुशलता के चलते उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस अवसर पर कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि राजेश यादव की यह उपलब्धि अन्य लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। वहीं स्थानीय व्यापारियों एवं ग्रामवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
राजेश यादव की इस सफलता से दुल्लापुर बाजार का नाम रोशन हुआ है और क्षेत्र के युवाओं को आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिली है।
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन