मुंगेली न्यूज़ - युक्तियुक्तकरण न्यूज़ : मुंगेली जिला शिक्षाधिकारी ने ज : युक्तियुक्तकरण न्यूज़ : मुंगेली जिला शिक्षाधिकारी ने जारी किया तुगलकी फरमान,शिक्षकों में भारी आक्रोश...
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Tue, May 27, 2025 / Post views : 680
युक्तियुक्तकरण न्यूज़ : मुंगेली जिला शिक्षाधिकारी ने जारी किया तुगलकी फरमान,शिक्षकों में भारी आक्रोश...
मुंगेली,27 मई 2025//जिला शिक्षाधिकारी मुंगेली के द्वारा नियमित अनुपस्थित विद्यार्थियों की सूची मंगाकर उनको कुल दर्ज संख्या में से घटाया जा रहा है ताकि और अधिक शिक्षक अतिशेष की श्रेणी में आ सके...DEO मुंगेली द्वारा जारी आदेश में क्या कहा गया है -
जिले में शालाओं एवं शिक्षकों युक्तियुक्तरण किया जाना है। इसी क्रम में जिले के शासकीय प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में कार्यरत् अतिशेष शिक्षकों का भी युक्तियुक्तकरण किया जाना है। उपरोक्त बैठकों में अधोहस्ताक्षरकर्ता एवं आपके समक्ष दिये गये निर्देश के परिपालन में निर्देशित किया जाता है कि :-
1. विद्यालय में दर्ज विद्यार्थियों की गणना करते समय बालकान से मिलान करते हुए वर्ष भर सतत् अनुपस्थित विद्यार्थियों की गणना दर्ज संख्या के रूप में न की जाये।
2. वर्ष भर सतत् अनुपस्थित विद्यार्थियों की अन्य विद्यालय में अध्ययनरत् होने की पुष्टि अभिभावक एवं आस-पास के गणमान्य नागरिकों से जानकारी प्राप्त कर की जाये, तथा अन्य विद्यालय में अध्ययनत् होने की पुष्टि होती है, तो ऐसे विद्यार्थी को भी दर्ज संख्या में शामिल नहीं किया जाये।
3. दर्ज संख्या के मिलान हेतु परीक्षाफल पंजी का भी मिलान किया जा सकता है।
4. शिक्षकों की संख्या का सत्यापन पाठकान से किया जाना सुनिश्चित करें।
समस्त विद्यालयों की दर्ज / शिक्षक संख्या का मिलान एवं परीक्षण कर दिनांक 24.05.2025 को दोपहर 3:00 बजे तक समस्त प्रपत्रों सहित इस कार्यालय में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। दर्ज संख्या एवं कार्यरत शिक्षक संख्या में किसी भी प्रकार की त्रुटि / गड़बड़ी हेतु जवाबदारी तय करते हुए कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
अब सवाल यह उठता है पूरे छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में ही जिला शिक्षाधिकारी के द्वारा ऐसा आदेश क्यों जारी किया गया? क्या नए सत्र में विद्यार्थी दाखिला नहीं लेंगे?
आखिर DEO शिक्षकों की संख्या कम क्यों करना चाहते है? शिक्षा के अधिकार अधिनियम के अनुसार अगर बच्चा सतत अनुपस्थित है तो उसे ई ग्रेड के साथ कक्षा उन्नति देना है। पारिवारिक या घरेलू कारण से विद्यार्थी सतत अनुपस्थित है तो क्या उन्हें स्कूल से निकाल कर उनका विकास रोक दिया जाए? इस तरह से मुंगेली जिला शिक्षाधिकारी के द्वारा जारी इस आदेश से विभिन्न प्रकार के सवाल खड़ा हो रहा है और जिला के शिक्षकों में भारी आक्रोश है कल 28 मई को युक्तियुक्तकरण के विरोध में प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन तुता मैदान रायपुर में है अगर इस समस्या का समाधान समय रहते नहीं हो पाया तो शिक्षक संगठन उग्र आंदोलन के लिए भी मजबूर हो जाएंगे।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन