Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: निमोनिया से बचाव के लिए ‘सांस’ अभियान की शुरुआत

Admin / Sat, Nov 23, 2024 / Post views : 129

निमोनिया से बचाव के लिए ‘सांस’ अभियान की शुरुआत

0-5 वर्ष के बच्चों को मिलेगा जीवनरक्षक संरक्षण

Lok seva news 24 Bureau Chief - Digvendra Gupta कवर्धा, 23 नवम्बर 2024।जिले में निमोनिया से बचाव और जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘सांस’ (सोशल अवेयरनेस एंड एक्शन टू न्यूट्रलाइज न्यूमोनिया सक्सेसफुली) अभियान 12 नवम्बर 2024 से शुरू होकर 28 फरवरी 2025 तक चलाया जा रहा है। इस अभियान का लक्ष्य 0-5 वर्ष के बच्चों को निमोनिया से बचाने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाना और इसके लक्षण, कारण तथा उपचार के उपायों की जानकारी प्रदान करना है। जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह पहल इसलिए अहम है क्योंकि पांच साल तक के बच्चों की मृत्यु का एक बड़ा कारण निमोनिया है। इस अभियान के तहत न्यूमोकोकल कान्जुगेट वैक्सीन (पीसीवी) के महत्व को समझाया जा रहा है और टीकाकरण को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

प्रशिक्षण और तैयारियां

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. राज के नेतृत्व में जिले के स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. जुही सोनवानी, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनामिका पटेल और डॉ मुकुंद राव आरएमएनसीएचए ने प्रशिक्षण में निमोनिया की रोकथाम और उपचार के तरीकों की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और नेबुलाइज़र के उपयोग के साथ पोषण और स्वच्छता के महत्व पर जोर देने कहा गया।

टीकाकरण पर विशेष ध्यान

स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि निमोनिया को न्यूमोकोकल कान्जुगेट वैक्सीन (पीसीवी) के नियमित टीकाकरण से रोका जा सकता है। बच्चों को यह टीका 6 सप्ताह, 14 सप्ताह और 9वें महीने में लगाया जाता है। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर निमोनिया से बचाव के उपायों और टीकाकरण की जानकारी साझा करेंगी।

कलेक्टर ने "सांस"अभियान को सफल बनाने और सर्दियों की मौसम में बच्चों का विशेष देखभाल करने की अपील की

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने कहा कि सांस’ अभियान के माध्यम से जिले के बच्चों को सुरक्षित और स्वस्थ रखने का यह प्रयास प्रशंसनीय है। आइए, मिलकर इस जनहितकारी पहल को सफल बनाएं। सर्दियों के मौसम में निमोनिया का खतरा बढ़ जाता है। यह फेफड़ों को संक्रमित करता है, जिससे सूजन और गंभीर मामलों में पानी भरने की समस्या हो सकती है। इसके बचाव के लिए जागरूकता और समय पर टीकाकरण सबसे प्रभावी उपाय हैं। समाचार क्रमांक1293/ गुलाब डड़सेना फ़ोटो क्रमांक 01,2

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement