Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

मुंगेलीन्यूज़ - कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र सरगांव, सांवतपुर और धूमा का : अव्यवस्था पर सरगॉव समिति प्रबंधक को लगाई फटकार, नोटिस व वेतन रोकने के दिए निर्देश

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Wed, Jan 7, 2026 / Post views : 193

समाचार

कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र सरगांव, सांवतपुर और धूमा का किया औचक निरीक्षण

अव्यवस्था पर सरगॉव समिति प्रबंधक को लगाई फटकार, नोटिस व वेतन रोकने के दिए निर्देश

मुंगेली, 07 जनवरी 2026// जिले में धान खरीदी व्यवस्था की पारदर्शिता और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने पथरिया विकासखण्ड के धान खरीदी केंद्र सरगांव, सांवतपुर एवं धूमा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने समिति प्रबंधकों एवं संबंधित अधिकारियों से धान खरीदी की प्रगति, व्यवस्थाओं व किसानों को दी जा रही सुविधाओं, अब तक कितने किसानों से धान खरीदी हुई है, खरीदी की मात्रा, रकबा समर्पण एवं टोकन व्यवस्था आदि की जानकारी ली। साथ ही संबंधित अधिकारियों को समिति की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि धान खरीदी निर्बाध रूप से जारी रहे। धान खरीदी केंद्र सरगांव में निरीक्षण के दौरान धान का समुचित स्टेकिंग नहीं पाए जाने पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी जताई। खराब व्यवस्था के लिए समिति प्रबंधक श्री धनुष राम साहू को फटकार लगाते हुए नोटिस जारी करने तथा केंद्र का भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने अव्यवस्था को गंभीर लापरवाही मानते हुए सहकारिता निरीक्षक एवं फूड इंस्पेक्टर को नोटिस जारी करने एवं वेतन रोकने के निर्देश दिए। इसके अलावा एसएडीओ कोसले की भी लापरवाही पर वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने केंद्र की सभी व्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने तौल एवं वजन व्यवस्था का भी अवलोकन किया और मौके पर उपस्थित किसानों से चर्चा कर धान विक्रय, टोकन एवं भुगतान से संबंधित जानकारी ली। खरीदी केंद्र सांवतपुर में जानकारी दी गई कि 650 पंजीकृत किसानों में से 400 से अधिक किसानों द्वारा धान विक्रय किया जा चुका है तथा 43 हेक्टेयर से अधिक रकबे का समर्पण हुआ है।

कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि धान की रीसाइक्लिंग किसी भी स्थिति में नहीं होनी चाहिए और केवल किसानों की वास्तविक उपज का ही धान खरीदा जाए। उन्होंने समिति प्रबंधक से स्टेकिंग एवं धान विक्रय की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने खरीदी केन्द्र धूमा में अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी किसानों का भौतिक सत्यापन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए, जिससे किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो। कलेक्टर ने अंत में राजस्व अधिकारियों को मिलों की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए, ताकि धान की रीसाइक्लिंग पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। उन्होंने दो टूक कहा कि किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इस दौरान पथरिया एसडीएम श्रीमती रेखा चंद्रा, जिला खाद्य अधिकारी श्री हुलेश कुमार डड़सेना, जिला विपणन अधिकारी श्री मनोज यादव सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement