Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: Mungeli News - मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से श्री अनिल कश्यप को मिला नया जीवन, शासन-प्रशासन के प्रति जताया आभार

Admin / Thu, Sep 12, 2024 / Post views : 210

जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.) समाचार

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से श्री अनिल कश्यप को मिला नया जीवन, शासन-प्रशासन के प्रति जताया आभार

lok seva news 24 Bureau Chief - Digvendra Gupta

मुंगेली 11 सितम्बर 2024// शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना जिले के ग्राम जरहागांव के श्री अनिल कश्यप के लिए वरदान बन गया है। लीवर के सफल ऑपरेशन के बाद उन्हें नया जीवन मिला है। बता दें कि श्री कश्यप को विगत 3-4 साल से लीवर संबंधी समस्या के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इसका उपचार कराने के लिए वह कई निजी अस्पतालों का चक्कर भी लगा चुके थे, लेकिन उपचार में अत्यधिक राशि लगने के कारण उनके लिए ईलाज कराना सम्भव नहीं था। इसी बीच में वह जिला चिकित्सालय में गए, जहां चिकित्सकों द्वारा बताया गया कि उनका लीवर काफी खराब हो चुका है, तत्काल ऑपरेशन कराना पड़ेगा। साथ ही उन्हें मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद श्री कश्यप ने योजना का लाभ लेने के लिए पूरी प्रक्रिया का पालन करते हुए आवेदन प्रस्तुत किया, जिसके अंतर्गत 18 लाख रूपए की सहायता राशि से श्री कश्यप ने हैदराबाद में लीवर का सफल ऑपरेशन कराया और अब वह पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। उन्होंने योजना की सराहना करते हुए शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है। गौरतलब है कि प्रदेश के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने तथा दुर्लभ बीमारियों के ईलाज में होने वाले व्यय से बचाने हेतु राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना की शुरूआत की गई है। योजना के अंतर्गत चिन्हित दुर्लभ बीमारियों के लिए पात्र परिवारों को अधिकतम 25 लाख रूपए तक के ईलाज की सुविधा प्रदान की जाती है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में योजना के तहत 60 लोगों को लाभान्वित किया जा चुका है। छत्तीसगढ़ ऐसा पहला राज्य है, जो इतनी बड़ी राशि अपने राज्य के नागरिकों के ईलाज हेतु प्रदान कर रहा है, जिससे स्वस्थ एवं बेहतर छत्तीसगढ़ का निर्माण किया जा सके।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement