Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

गैर संचारी रोगों की रोकथाम हेतु विशेष जांच अभियान 31 मार्च तक : गैर संचारी रोगों की रोकथाम हेतु विशेष जांच अभियान 31 मार्च तक

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Fri, Feb 28, 2025 / Post views : 214

गैर संचारी रोगों की रोकथाम हेतु विशेष जांच अभियान 31 मार्च तक

मुंगेली, 27 फरवरी 2025// कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत गैर संचारी रोग (एनसीडी) कार्यक्रम के अंतर्गत ‘‘30 वर्ष से अधिक के सभी व्यक्तियों का विशेष जांच अभियान’’ 31 मार्च 2025 तक संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से 30 वर्ष और उससे अधिक उम्र के सभी महिला-पुरुषों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी, जिससे यह पता लगाया जा सके कि कितने लोग गैर-संक्रामक रोगों से प्रभावित है। इस अभियान के अंतर्गत ब्लड प्रेशर, डायबिटीज (शुगर) जैसी बीमारियों के साथ-साथ मुख कैंसर, स्तन कैंसर और गर्भाशय कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की पहचान और रोकथाम पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभात चंद्र प्रभाकर ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी में आने वाले मरीजों से पूछताछ कर संभावित मरीजों की पहचान की जाएगी, साथ ही मितानिन और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की मदद से क्षेत्रवार सर्वेक्षण भी किया जाएगा। अभियान के दौरान जिन व्यक्तियों में किसी बीमारी के लक्षण पाए जाएंगे, उनकी जांच कर आवश्यक उपचार की व्यवस्था की जाएगी। जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री गिरीश कुर्रे ने बताया कि बदलती जीवनशैली के कारण बीपी, शुगर और कैंसर जैसी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। इन बीमारियों की समय पर पहचान नहीं होने के कारण इलाज में देरी होती है, जिससे गंभीर परिणाम सामने आते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए जिले में यह विशेष स्क्रीनिंग अभियान शुरू किया गया है।

एनसीडी के नोडल अधिकारी डॉ. रविशंकर प्रसाद देवांगन ने बताया कि जिले के समस्त शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों में स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है। यहां आने वाले मरीजों से उनकी प्राथमिक समस्या के साथ-साथ गैर-संक्रामक रोगों से जुड़ी जानकारी भी ली जाएगी। इसके अलावा, सभी स्वास्थ्य केंद्रों में बीपी मॉनिटर, ग्लूकोमीटर और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी नागरिक इस अभियान का लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य की समय पर जांच कराएं, ताकि गंभीर बीमारियों से बचाव संभव हो सके।

क्रमांक//02-78// सुजीत कुमार सिंह//चंद्राकर// फोटो 01 से 02

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement